
पटना( Bihar). बिहार की राजनीति के लिए मंगलवार का दिन बहुत खास है। यहां 156 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव के बाद मतगणना शुरू है। दोपहर बाद तक मतगणना के परिणाम ( Bihar Nagar Nikay chunav Result 2022) आने लगेंगे। 18 दिसंबर को हुए मतदान में 21,787 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। पहले चरण के लिए 53 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों का पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
भाजपा के साथ ही जदयू और आरजेडी के लिए ये चुनाव परिणाम काफी अहम माने जा रहे हैं। बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 18 दिसंबर को मतदान हुआ था। इस चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था।
कड़ाके की ठंड में बढ़ा है चुनावी पारा
बिहार में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया था। इस चुनाव में पहली बार हर मतदाता ने तीन-तीन मत दिए। यह मतदान क्षेत्र के वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के लिए था।
सुबह 9 बजे तक आने लगेंगे रुझान
मतगणना के रूझान (bihar municipal election result live) सुबह 9 बजे के आसपास आने लगेंगे। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्य मुकाबला जदयू-आरजेडी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। बिहार नगर निकाय के दूसरे चरण के लिए 28 दिसंबर को मतदान होगा। इस चरण की मतगणना 30 दिसंबर को होगी।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।