बिहार में लव स्टोरी का खौफनाक अंत: एक कदम से 10 बच्चे हो गए अनाथ, मासूमों की चीखों से गूंजा इलाका

Published : Sep 17, 2022, 03:17 PM IST
 बिहार में लव स्टोरी का खौफनाक अंत: एक कदम से 10 बच्चे हो गए अनाथ, मासूमों की चीखों से गूंजा इलाका

सार

बिहार के भागलपुर जिले में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर अपनी ही प्रेम कहानी का खोफनाक अंत कर दिया। उसके इस खतरनाक कदम से दोनों के 10 बच्चे अनाथ हो गए। मासूम महिला के शव से लिपट बुरी तरह बिलखते रहे।

भागलपुर. बिहार में एक अनोखे प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। प्रेमिका की हत्या कर दी गई और प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों के 10 छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए। प्रेमी ने विवाद के बाद ईयरफोन से गलादबा अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। जबकि चाक से भी प्रेमी ने प्रेमिका पर कई वार किया। मामला भागलपुर जिले के बांका स्थित बौंसी थाना क्षेत्र के सिकराडीह गांव का है। शनिवार को पुलिस ने यहां रहने वाली विधवा महिला रीना देवी (45) का शव खेत में बरामद किया। जांच में पता चला कि प्रेमी बगडुंबा गांव निवासी अशोक दास ने महिला की हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से पुलिस ने एक टूटा ईयर फोन भी बरामद किया। आशंका है चाकू घोंपने के बाद ईयरफोन से गला दबा प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला। 

पति की मौत  के बाद इश्क लड़ा बैठी थी महिला
ग्रामीणों के अनुसार रीना देवी के पति और अशोक दास की पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है। रीना देवी और अशोक दास का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को सिकराडीह गांव जाते देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच पहले मारपीट हुई। फिर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। मारपीट में प्रेमी भी जख्मी हुआ। पुलिस ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर ली है। 

प्रेमी और प्रेमिका के 10 बच्चे हुए अनाथ
आरोपी अशोक दास और मृतका रीना देवी के 10 बच्चे हैं। अशोक दास के 6 जबकि रीना देवी के 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। रीना देवी की मौत और अशोक दास के जेल जाने से सभी 10 बच्चे अनाथ हो गए। इस मामले में बौंसी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईयरफोन से गला दबा हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों के बीच मारपीट हुई जिसके बाद प्रेमिका की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें-टीचर को 14 साल की छात्रा से हुआ प्यार, पढ़ाया ऐसा पाठ की कर दिया शर्मनाक कांड...नजारा देख पुलिस भी शॉक्ड
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम