बिहार में दुखद मंजर: जन्मदिन मनाने आया था परिवार, केक काटने से पहले बर्थडे ब्यॉय समेत 5 की मौत...बिछ गईं लाशें

बिहार के मोतीहारी में संडे के दिन रविवार को दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। बताया जा रहा है की मृतक सुजीत कुमार का आज जन्मदिन था। जन्मदिन पर पूजा करने के लिए परिवार के सभी लोग बैरिया देवी मंदिर आए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2022 11:25 AM IST / Updated: Sep 11 2022, 05:00 PM IST

मोतीहारी. बिहार में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई। दरअसल, एक बालू लटा ट्रक एनएच पर खड़े एक ऑटो पर पलट गया। ऑटो पर सवार लोग बालू लदे ट्रक के नीचे दब गए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। मृतकों के शवों को क्रेन की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घटना के बाद से मौके पर ऑटो सवार लोगों की चीख मच गई। स्थानीय लोग ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। घटना बिहार के मोतीहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी मंदिर के पास मुख्य सड़क की है।

अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा ट्रक
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक पर बालू ओवर लोड था। चालक काफी तेज गति से ट्रक चला रहा था। बैरिया देवी के पास किसी वाहन के बचाने के क्रम में ट्रक यात्रियों से भरे ऑटो पर पलट गया। जिस कारण ऑटो पर सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। शव और ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। चार क्रेन ने करीब दो घंटे की मशक्कत करने के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला। जिसमें पांच लोग मृत पाए गए। अन्य लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। बालू लदा ट्रक मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहा था। 

बच्चे के जन्मदिन पर आए थे मंदिर, उस बच्चे की भी मौत हुई
बताया जा रहा है की मृतक सुजीत कुमार का आज जन्मदिन था। उसके जन्मदिन पर पूजा करने के लिए परिवार के सभी लोग बैरिया देवी मंदिर आए थे। ऑटो पीआर सवार होकर सभी लोग घर वापस जा रहे थे। ऑटो पर चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। ऑटो चालक, तीन महिलाएं और एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में हेमंती देवी, किरण देवी, रेखा देवी, उमा देवी और 8 साल बच्चे सुजीत कुमार को मौत हो गई। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। 

पूजा कर लौट रहे थे ऑटो सवार लोग 
बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी लोग केसरिया के राजपुर के रहने वाले हैं। कुछ लोग बैरिया माई मंदिर में माता का दर्शन करने गए थे। पूजा करने के बाद सभी घर की ओर जा रहे थे। ऑटो हाईवे पर एक पेड़ के नीचे खड़ा था। यात्रियों को उसपर चालक बैठा रहा था। अचानक से बालू लदा ट्रक उसपर पलट गया। घटना के बाद मौके पीआर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग ट्रक के नीचे दबे लोगों की मदद करने में जुट गए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। ऑटो चालक समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मृतक और घायलों के परिजनों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: एक परिवार के 4 लोगों की मौत, चमत्कार से जिंदा बचा गया 8 साल का बच्चा

Share this article
click me!