हवाई जहाज से बिहार आएंगे मजदूर, जिस किसान के यहां करते थे काम उसी ने कराया टिकट

लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। बिहारी मजदूरों को काम देने वाले कई नियोक्ता भी प्रवासियों के सुरक्षित घर वापसी की व्यवस्था कर रहे हैं। दिल्ली के एक किसान ने 10 मजदूरों को हवाई जहाज से भेजने के लिए टिकट कराया है। 

Asianet News Hindi | Published : May 27, 2020 5:02 AM IST

पटना। बिहार के 10 मजदूर दिल्ली से हवाई जहाज से पटना आएंगे। 28 मई की सुबह के लिए मजदूरों का फ्लाइट बुक हुआ है। सभी मजदूरों को हवाई जहाज से घर भेजने की व्यवस्था दिल्ली के एक किसान ने की है। ये मजदूर  दिल्ली के बख्तावरपुर के पास स्थित तिगीपुर गांव के किसान पप्पन सिंह गहलोत के यहां काम करते थे। काम खत्म होने के बाद भी लॉकडाउन के कारण बीते दो माह से दिल्ली में फंसे थे। अब उनके मालिक पप्पन सिंह ने मजदूरों के सुरक्षित घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। पप्पन सिंह ने कहा कि वे स्वयं सभी मजदूरों को अपनी कार में बिठाकर एयरपोर्ट तक छोड़ने जाएंगे। 

मशरूम की खेती करते हैं पप्पन सिंह
पप्पन सिंह गहलोत मशरूम की खेती करते हैं। उनके यहां बिहार के मजदूर बीते 27 वर्षों से काम करते हैं। हर साल मशरूम लगाए जाने के सीजन में वो बिहार से मजदूर बुलाते थे, फिर सीजन खत्म होने के बाद मजदूरों को वापस भेज देते थे। इस साल का काम खत्म हो चुका है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से मजदूरों की घरवापसी नहीं हो सकी थी। इस बीच पप्पन सिंह ने सभी 10 मजदूरों को हवाई जहाज से वापस भेजने का फैसला किया। उन्होंने अपने खर्चे से सभी मजदूरों का टिकट बुक कराया है। सभी मजदूर गुरुवार को बिहार पहुंच जाएंगे। 

Latest Videos

हवाई यात्रा को लेकर मजदूर उत्साहित
दिल्ली के स्थानीय निगम पार्षद सुनीत चौहान ने इन मजदूरों की स्क्रीनिंग करवाई है। उनके सहयोग से सभी मजदूर वापस आ रहे हैं। हवाई जहाज से घर भेजने के साथ-साथ पप्पन सिंह सभी मजदूरों को तीन-तीन हजार रुपए बतौर इनाम भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन्हें बिहार में कोई दिक्कत दिक्कत होती है तो वो उन्हें और पैसे भेजेंगे। सभी मजदूर एक ही परिवार के हैं और लंबे समय से पप्पन सिंह के यहां काम किया करते थे। ऐसे में इनके बीच एक पारिवारिक रिश्ता सा बन गया है। मजदूर पहली बार हवाई यात्रा करने को काफी उत्साहित है। मजदूरों ने कहा कि ये हमारे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts