बिहार में मैट्रिक के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Published : Dec 09, 2022, 08:13 PM IST
बिहार में मैट्रिक के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

सार

बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ट्विटर पर भी बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी होने की सूचना दी है।

पटना( Bihar).  बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ट्विटर पर भी बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी होने की सूचना दी है।

बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2023 में होंगी और इनका रिजल्ट मार्च-अप्रैल 2023 में जारी होने की संभावना है। साल 2022 में भी बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया गया था। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से शुरू होगी।

14 फरवरी को होगा 10वीं का पहला पेपर
बिहार बोर्ड 10वीं की पहली परीक्षा गणित की 14 फरवरी को  होगी। इसके बाद 15 फरवरी को विज्ञान, 16 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी को अंग्रेजी, 20 फरवरी को मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली) और 21 फरवरी 2023 को द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा होगी।

22 फरवरी को होगी आई ऐच्छिक विषय का पेपर
बिहार बोर्ड 10वीं के ऐच्छिक विषय की परीक्षा 22 फरवरी 2023 को होगी। ऐच्छिक विषय में उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य और संगीत विषय शामिल हैं। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या दोबारा से होंगे बिहार विधानसभा चुनाव? सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की जन सुराज
Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात