बिहार बजट 2022: राज्य में अब तक 24 वित्तमंत्री हुए, जानें किसका कार्यकाल सबसे कम और कौन इस पद पर रहा सबसे अधिक

बिहार का बजट (Bihar Budget 2022) इस बार 28 फरवरी को पेश हो रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) 25 फरवरी को वित्त मंत्री तारा किशोर प्रसाद (Finance Minister Tara Kishor Prasad) ने पेश किया था। राज्य में अब तक कुल 24 वित्तमंत्री हुए। आइए जानते हैं कि राज्य में किसका कार्यकाल सबसे कम रहा और कौन इस पद पर सबसे ज्यादा दिन रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2022 11:10 AM IST

पटना। बिहार में सोमवार, 28 फरवरी को बजट पेश होगा। राज्य के वित्त मंत्री तारा किशोर प्रसाद सुबह बजट प्रस्तुत करेंगे। हर साल पेश होने वाले बजट का इंतजार सभी को रहता है। हालांकि, यह बात कम लोग ही जानते हैं कि फरवरी में पेश होने वाले इस बजट की तैयारियां अगस्त  महीने से ही शुरू हो जाती हैं। बिहार में 1946 में बजट पेश करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। 

राज्य में पहले वित्त मंत्री डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिन्हा थे, जिनकी नियुक्ति इस पद परर 2 अप्रैल 1946 को हुई थी। वह 5 जुलाई 1957 तक इस पद पर रहे। वह अभी तक एकमात्र ऐसे वित्त मंत्री रहे, जिनका कार्यकाल सबसे अधिक करीब 11 साल का रहा। वहीं, दीप नारायण सिंह राज्य के ऐसे वित्त मंत्री हुए जिनका कार्यकाल सबसे कम यानी सिर्फ 18 दिन का रहा। वे 1 फरवरी 1961 को यह पद संभाला और 18 फरवरी 1961 को यह पद छोड़ना पड़ा। 

राबड़ी देवी ने सबसे ज्यादा तीन बार यह पद संभाला 
बिहार में वित्त मंत्री का पद चार नेताओं ने दो बार संभाला है। वहीं, राबड़ी देवी ने यह पद अब तक सबसे अधिक तीन बार संभाला है। राबड़ी देवी ने पहली बार यह पद जुलाई 1997 से फरवरी 1999 तक संभाला। इसके बाद वह लगातार दूसरी बार मार्च 1999 से मार्च 2000 तक इस पद पर रहीं। तीसरी बार उन्होंने 11 मार्च 2000 से फरवरी 2005 तक इस पद को संभाला।  

लालू लगातार दो बार बने बिहार के वित्त मंत्री 
वहीं, डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र जून 1980 से अप्रैल 1983 तक पहली बार और दिसंबर 1989 से मार्च 1990 तक दूसरी बार इस पद पर रहे।  इसके अलावा, लालू प्रसाद यादव मार्च 1990 से मार्च 1995 तक पहली बार और अप्रैल 1995 से जुलाई 1997 तक दूसरी बार इस पद पर रहे। नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक पहली बार और 17 जून 2013 से 20 मई 2014 तक दूसरी बार इस पद पर रहे। सुशील कुमार मोदी 24 नवंबर 2005 से 16 जून 2013 तक पहली बार और 28 जुलाई 2017 से 13 नवंबर 2020 तक दूसरी बार इस पद पर रहे।  

बिहार के वित्त मंत्रियों की सूची 
1. डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिन्हा- 2 अप्रैल 1946 से 5 जुलाई 1957 
2. डॉक्टर श्रीकृष्ण सिन्हा- 5 जुलाई 1957 से 31 जनवरी 1961 
3. दीप नारायण सिंह- 1 फरवरी 1961 से 18 फरवरी 1961 
4. बीरचंद पटेल- 19 फरवरी 1963 से 4 मार्च 1967 
5. कर्पूरी ठाकुर- 5 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968 
6. सतीश प्रसाद सिंह- 29 जनवरी 1968 से फरवरी 1968 
7. दरोगा प्रसाद राय- मार्च 1972 से अप्रैल 1975 
8. झावर हुसैन- अप्रैल 1975 से नवंबर 1975 
9. पंडित कैलाशपति मिश्र- अप्रैल 1977 से अप्रैल 1979 
10. डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र- जून 1980 से अप्रैल 1983 
11. पंडित बिंदेश्वरी दुबे- मार्च 1985 से फरवरी 1988 
12. डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र- दिसंबर 1989 से मार्च 1990 
13. लालू प्रसाद यादव- मार्च 1990 से मार्च 1995 
14. लालू प्रसाद यादव- अप्रैल 1995 से जुलाई 1997 
15. राबड़ी देवी- जुलाई 1997 से फरवरी 1999 
16. राबड़ी देवी- मार्च 1999 से मार्च 2000 
17. नीतीश कुमार- 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 
18. राबड़ी देवी- 11 मार्च 2000 से फरवरी 2005 
19. सुशील कुमार मोदी- 24 नवंबर 2005 से 16 जून 2013 
20. नीतीश कुमार- 17 जून 2013 से 20 मई 2014 
21. बिजेंद्र कुमार यादव- 20 मई 2014 से 20 नवंबर 2015 
22. अब्दुल बारी सिद्दीकी- 21 नवंबर 2015 से 27 जुलाई 2017 
23. सुशील कुमार मोदी- 28 जुलाई 2017 से 13 नवंबर 2020 
24. ताराकिशोर प्रसाद- 14 नवंबर 2020 से वर्तमान में 

यह भी पढ़ें: Bihar Budget 2022: 28 फरवरी को नीतीश सरकार पेश करेगी बजट, जानिए पूरी डिटेल 

Bihar Budget 2022: बजट सत्र के पहले दिन दिखा अजब-गजब नजारा, कोई विधायक हेलिकॉप्टर लेकर पहुंचा तो कोई पोस्टर 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!