बिहार में मिले कोरोना के पांच और नए मरीज, कुल पॉजिटिव की संख्या पहुंची 228, 20 जिलों में फैला कोरोना

बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब से थोड़ी देर पहले बिहार में कोरोना के पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इन पांच नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है।  

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2020 9:54 AM IST

पटना। राज्य में कोरोना पॉजिटिव पांच और मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 228 हो गई है। इन पांच मरीजों में से दो रोहतास, एक-एक अरवल, आरा और सीवान जिले से है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने ट्विट करते हुए इसकी पुष्टि की है। संजय  कुमार के ट्विट के अनुसार आज मिले पांच पॉजिटिव मरीजों में से तीन पुरुष और दो महिला है। रोहतास में पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों पुरुष हैं, जिनकी उम्र  क्रमशः 27,55 वर्ष है। जबकि अरवल के पॉजिटिव मिले मरीज की उम्र 35 वर्ष है, ये भी पुरुष है। इसके अलावा आरा (भोजपुर) की 20 वर्षीय महिला और एक सीवान की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

राज्य के पांच जिले रेड जोन में 
इन पांच मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 223 से बढ़कर 228 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा मरीज मुंगेर जिले से है। जहां मरीजों की संख्या 62 है। मुंगेर में शुक्रवार को एक दिन में 31 नए मरीज मिले थे। शुक्रवार की तुलना में अभी तक राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या कम आई है। बीता शुक्रवार कोरोना के लिहाज से काफी खरतनाक दिन था। इस एक दिन में बिहार में 53 नए मरीज मिले थे। इस समय मुंगेर के 62 मरीजों के अलावा नालंदा में 34, सीवान में 31, राजधानी पटना में 26 और बक्सर में कोरोना के 20 मरीज मिले है। राज्य के ये पांचों जिले इस समय कोरोना के रेड जोन में है। 

Latest Videos

 

38 में से 20 जिलों में फैल चुका है कोरोना 
बताते चले कि बिहार में कोरोना का पहला मामला 22 मार्च को सामने आया था। उसके बाद से अबतक कुल 228 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य के 38 जिलों में से 20 जिलों में कोरोना अपना पांव पसार चुका है। राज्य के कुल 228 मरीजों में से 44 फिट कर घर लौट चुके हैं। जबकि मुंगेर में एक और वैशाली में एक युवक की इससे मौत हुई है।   
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों