लॉकडाउन में भी चल रहा था जिस्म के कारोबार का घिनौना खेल, रिहायशी इलाके में छापा, पकड़े गए 4 लोग

Published : May 18, 2020, 01:55 PM IST
लॉकडाउन में भी चल रहा था जिस्म के कारोबार का घिनौना खेल, रिहायशी इलाके में छापा, पकड़े गए 4 लोग

सार

इस समय पूरी दुनिया कोरोना के खौफ में जी रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए भारत में दुनिया की सबसे बड़ी बंदी का ऐलान कर गया है। लेकिन बीमारी और बंदिशों के बीच भी गैरकानूनी धंधे बड़े आराम से चल रहे हैं। 

पटना। बिहार में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुके राजधानी पटना से लॉकडाउन के बीच सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के रिहायशी इलाके में जिस्म का नापाक कारोबार चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर रैकेट का खुलासा किया। छापेमारी में पुलिस ने दो युवक के साथ-साथ दो महिलाओं को भी पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पटना में पहले भी कई रिहायशी इलाकों से सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है। 

विजय नगर मोहल्ले में चल रहा था सेक्स रैकेट 
पटना पुलिस ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। छापेमारी में दो महिला व दो पुरुष सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि एक युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। एक युवक की पुलिस तलाश कर रही है। उल्लेखनीय हो कि बिहार के कई शहरों में स्पा, सैलून सहित होटल में बंगाल और नेपाल से लाई गई लड़कियों के जरिए सेक्स रैकेट संचालित किया जाता है। पहले भी कई बार पुलिस ने ऐसे रैकेट का खुलासा किया है। 

मौके से शराब की खाली बोतलें भी बरामद
मौके से पुलिस ने शराब की खाली बोतलों के साथ-साथ कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। शराबबंदी के बाद भी बिहार में महंगी कीमत पर शराब मिल जाता है। पुलिस इस सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ के बाद मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तार किया जाएगा। लॉकडाउन पालन के बढ़ी हुई पुलिसिया सख्ती के बाद भी राजधानी में सेक्स रैकेट चलने की खबर से पुलिस भी हैरान है।   

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट