गन्ने के खेत में नाबालिग लड़की का रेप करता रहा बदमाश, दोस्त बाहर देते रहे पहरा

Published : Jan 25, 2020, 01:47 PM IST
गन्ने के खेत में नाबालिग लड़की का रेप करता रहा बदमाश, दोस्त बाहर देते रहे पहरा

सार

मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का है। जहां नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। हालांकि घटनास्थल से भागने के क्रम में मामले का मुख्य आरोपी जख्मी हो चुका है।   

पश्चिम चंपारण। बिहार में आधी आबादी के साथ हो रहे आपराधिक घटनाओं में गिरावट आती नजर नहीं आ रही है। हालिया घटना  पश्चिम चंपारण के मझौलिया का है। जहां एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में रेप किया गया। इस घिनौनी वारदात में मुख्य आरोपी के दो दोस्त उसके पहरेदार बने खेत से बाहर खड़े रहे। मिली जानकारी के अनुसार लड़की जब शौच के लिए जा रही थी तभी उसे नौशाद, विवेक यादव और त्रिलोकी यादव नामक बदमाशों ने बंधक बना लिया। फिर तीनों उसे गन्ने के खेत में ले गए। जहां विवेक यादव और त्रिलोकी यादव खेत के बाहर पहरेदारी करता रहा और नौशाद ने लड़की के साथ दरिंदगी की हदें पार की। 

ग्रामीणों के जुटने पर भागे आरोपी 
इसी बीच लड़की के चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय ग्रामीण खेत में जुट गए। जिसके बाद विवेक और त्रिलोकी तो भाग गया। लेकिन नौशाद पकड़ा गया। हालांकि नौशाद ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर भागने की कोशिश की लेकिन लोगों से खुद को घिरता देख ट्रैक्टर के कूद कर आगे लेट गया। जिससे उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। बाद में नौशाद के गांव वालों ने उसे छुड़ाकर अपने साथ ले गए। बुरी तरह से घायल मामले के मुख्य आरोपी को परिजनों ने इलाज के लिए बेतिया में एक डॉक्टर के यहां भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मामले में मझौलिया के थानाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लड़की का मेडिकल टेस्ट करा और कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करा लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी का इलाज कहां चल रहा है पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।    

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BSEB 12th Result 2026 : बिहार 12वीं टॉपर बनेंगे लखपति, नीतीश सरकार देगी सीधा इतना कैश
BSEB 12th Result 2026: साइंस टॉपर बना यह छात्र, टॉपर्स की लिस्ट आई सामने