पति के थे आधा दर्जन से अधिक लड़कियों से संबंध, पत्नी ने किया विरोध, दे दी ऐसी दर्दनाक मौत

Published : Oct 27, 2022, 12:00 PM IST
पति के थे आधा दर्जन से अधिक लड़कियों से संबंध, पत्नी ने किया विरोध, दे दी ऐसी दर्दनाक मौत

सार

पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही पत्नी को पति व उसके घर वालों द्वारा दर्दनाक मौत देने का आरोप लगा है। ये आरोप मृतका के पिता ने लगाए हैं।

भोजपुर(Bihar). पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही पत्नी को पति व उसके घर वालों द्वारा दर्दनाक मौत देने का आरोप लगा है। ये आरोप मृतका के पिता ने लगाए हैं। आरोप है कि शादी के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि पति का आधा दर्जन से अधिक लड़कियों से अवैध संबंध हैं। इसी बात का उसकी पत्नी विरोध करती थी और आए दिन इसे लेकर विवाद होता था। इसी के चलते पत्नी को जहर देकर मार डाला गया। हांलाकि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में बुधवार की रात जहर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका 26 वर्षीया जूली देवी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी हितेश यादव की पत्नी थी । इधर मृतका के पिता नंदजी सिंह ने आरोप लगाया है कि पति का आधा दर्जन से अधिक लड़कियों से चक्कर चल रहा था। कुछ माह पूर्व ही वो दूसरी लड़की को लेकर भाग गया था और कई महीनों बाद लौटा था।

2013 में हुई थी शादी 
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी जूली देवी की शादी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी हितेश यादव से वर्ष 2013 में की थी थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके पति की करतूत सामने आने लगी, वह देर रात तक अलग-अलग लड़कियों से बात करता रहता था। शुरुआत में तो उसकी बेटी ने सब कुछ बर्दाश्त किया उसके बाद उसने पति के इस कृत्य का विरोध शुरू किया। इसके बाद ससुराल वालों द्वारा उसके साथ बराबर मारपीट एवं उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद वह ज्यादातर मायके में ही रहने लगी थी। मृतका के पिता ने बताया कि कुछ माह पूर्व दामाद दूसरी लड़की को भी भगा ले गया था। इसको लेकर उनके द्वारा उस पर केस भी दर्ज करवाया गया था जो न्यायालय में चल रहा है। इसको लेकर उनकी बेटी मायके रह करती थी। 

एक सप्ताह पहले ही पति लेकर गया था अपने घर 
मृतका के पिता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण वह पटना में रहकर अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे। इस दामाद व ससुराल वाले उनके घर आए और बेटी को वापस ससुराल ले गए। लेकिन उसे ससुराल ले जाने के बाद पति व ससुराल वालों द्वारा उसके साथ फिर मारपीट की जाने लगी। इस दौरान बुधवार की रात फोन पर सूचना मिली की जहर खाने से उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर मृतका के परिजन उसके ससुराल डीहरा गांव पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। 

जहर देकर मारने का लगाया आरोप 
मृतका के पिता नंदजी सिंह ने उसके पति हितेश यादव एवं ससुराल वालों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत जहर खाने के कारण लग रही है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में यह बात आ रही कि पति ने दो शादी की थी। पति और पत्नी के विवाद के कारण ये घटना घटित हुई है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!
Bihar Bride Shot Video: बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को मार दी गोली, मातम में बदली खुशियां