बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला बिहार से हुआ गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

बिहार के जमुई जिले से एक आरोपी पकड़ाया है। यह वहीं बदमाश है जिसने बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान के मर्डर की साजिश रची थी। आरोपी पंजाब का रहने वाला था। कुख्यात करण मान की गैंग में कई शार्प शूटर है। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया था।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 28, 2022 6:04 AM IST / Updated: Sep 28 2022, 11:36 AM IST

जमुई (बिहार): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात अपराधी करण मान पंजाब का रहने वाला है। जमुई के गरही थाना क्षेत्र के दरिमा गांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यहां वह अंडरग्राउंड था। अपराधी के यहां छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद जमुई पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। अंतत: अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ाया अपराधी पंजाब के एकता नगर चामरंग रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ पंजाब के अमृतसर में कई मामले दर्ज हैं। 

साजिश रचने वाले गिरोह का है शार्प शूटर
जमुई एएसपी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का शार्प शूटर है। गिरफ्तारी के डर से वह जमुई में छिपा था। उन्होंने बताया कि करण मान के दरिमा गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। गांव में पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को अपनी पहचान बताई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पंजाब में लूट, हत्या, अपरहण, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। 

पुलिस कर रही पूछताछ
कुख्यात करण मान से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने बताया है कि अमृतसर में उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गिरफ्तारी के डर से जमुई में छिपा था। उसने बताया है कि उसका संबंध कनाडा के अपराधिक गैंग से है। जबकि हथियार सप्लायर गिरोह से भी वह संबंध रखता है। उसका संंबंध लखबीर सिंर उर्फ लंडा से है। जो वर्तमान में कनाडा में रहता है। करण लखबीर सिंह उर्फ लंडा गिरोह का शार्प शूटर है पुलिस उससे और भी कई राज उगलवा रही है। पंजाब पुलिस से भी जमुई पुलिस ने संपर्क किया है।

यह भी पढ़े- 3 महीने पहले दुल्हन बनकर आई चाची का दिल भतीजे पर आया, दोनों रोज मनाते सुहागरात...चाचा ने बिस्तर पर पकड़ा तो

Share this article
click me!