बिहार का शॉकिंग मामलाः पति-पत्नी की लड़ाई में कूद पड़े पड़ोसी, फिर पति का किया ये हाल

Published : Sep 27, 2022, 03:55 PM IST
बिहार का शॉकिंग मामलाः पति-पत्नी की लड़ाई में कूद पड़े पड़ोसी, फिर पति का किया ये हाल

सार

बिहार के सुपोल में एक युवक की हत्या उसके पड़ोसियों के द्वारा करने का मामला सामने आया है। मामले में पति- पत्नी के बीच लड़ाई चल रही थी जिसमें आरोपियों ने उसकी इतनी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

सुपौल(बिहार): बिहार में एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई की वह अपनी पत्नी से लड़ाई कर रहा था। हत्या किसी और ने नहीं युवक के पड़ोसियों ने की है। युवक को पड़ोसियों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामला सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के वार्ड नंबर 5 का है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के पड़ोसी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी से भी बात करने के बाद युवक पड़ोसियों से भी उलझ गया था। 

झगड़े के बाद पड़ोसी के घर गई पत्नी
परमानंदपुर गांव के वार्ड नंबर 5 में रहने वाले युवक को सद्दाम और उसकी पत्नी मोमिना खातून के बीच सोमवार की रात पारिवारिक विवाद को लेकर लड़ाई हुई थी। सद्दाम में अपनी पत्नी को तमाचा भी जड़ दिया था। जिससे नाराज होकर पत्नी अपने पड़ोसी के घर चली गई। पति वहां भी पहुंच पत्नी से लड़ाई करने लगा। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया तो वह पड़ोसियों से भी उलझ गया जिसके बाद पड़ोसियों ने उसकी जमकर पिटाई की। वीरपुर थाना प्रभारी दीनानाथ मंडल के अनु बयान पर पड़ोस में रहने वाले 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड चल रही है। 

मृत अवस्था में घर के पास छोड़ गए पड़ोसी
मृतक ईद मोहम्मद ने बताया की वकील भट्ट, मुजीर भट्ट, रुबीना खातून, अफसाना खातून समेत अन्य ने पुत्र की हत्या की। मारपीट के दौरान गले में रस्सी डाल कर बेटे को घसीटा गया। मृत अवस्था में बेटे को घर के दरवाजे पर पड़ोसियों ने छोड़ दिया। लाठी डंडे से बेटे की पिटाई की गई। घटना के वक्त वे घर पर नहीं थे। घर आए तो घटना की जानकारी हुई। बेटे को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।

यह भी पढ़े-जन्मदिन की पार्टी में अचानक रिवाल्वर लहराते आए लड़के, फिर केक काटने के दौरान दनादन चला दी गोलियां

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद