लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू: सामने आई ऑपरेशन थियेटर से बेटी रोहिणी के साथ पहली तस्वीर

Published : Dec 05, 2022, 01:05 PM ISTUpdated : Dec 05, 2022, 01:18 PM IST
  लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू: सामने आई ऑपरेशन थियेटर से बेटी रोहिणी के साथ पहली तस्वीर

सार

 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो गया है। उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने ऑपरेशन थियेटर की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें किडनी डोनेट करने वाली बेटी  रोहिणी आचार्या भी नजर आ रही हैं।

पटना, आरजेडी सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसफ्लांट शुरू हो गया है। इस दौरान ऑपरेशन थियेटर लालू यादव और किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहणी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हं। जिन्हें लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने फेसबुक पर शेयर किया हुआ है। इसी दौरान लालू की सलामती के लिए बिहार से लेकर दिल्ली तक दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है।

पापा और बहन दोनों  ऑपरेशन थिएटर में...
दरअसल, लालू यादव का सोमवार सुबह सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हो गया है। उनकी बेटी रोहणी आचार्या अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं। बहन और पिता की पहली तस्वीर बड़ी बेटी मीसा भारती ने शेयर की हैं। उन्होंने फेसबुक पर किए अपने पोस्ट में लिखा- अभी अभी पापा को सर्जरी के लिये ऑपरेशन थिएटर में पहुंचा कर आई हूं। ऑपरेशन शुरू हो गया है।

पूरा परिवार सिंगापुर में मौजूद
लालू यादव परिवार के लिए 5 दिसंबर यानि आज का दिन बहुत बड़ा है, इसिलए पूरा परिवार सिंगापुर में मौजूद है।लालू की पत्नी राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बड़ी बेटी मीसा भारती वहीं पर मौजूद हैं। वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि तेजप्रताप यादव ही वहां पहुंचने वाले हैं।

ऑपरेशन के बाद रोहणी ने लिखा-रेडी टु रॉक एंड रोल
बता दें कि पिता लालू यादव को उनकी छोटी बेटी रोहिणी किडनी डोनेट कर रही हैं। रोहणी का किडनी डोनेट करने वाला ऑपरेशन हो चुका है। ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने लालू के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- रेडी टु रॉक एंड रोल। मेरे लिए इतना ही काफी है, आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।

रोहिणी और लालू दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव
बेटी रोहिणी और लालू यादव दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। इसिए वह अपने पिता के लिए किडनी डोनेट कर रही हैं। रोहिणी आचार्या खुद एक डॉक्टर हैं वह सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक ट्वीट कर कहा था। "मेरा तो मानना है कि ये तो बस एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पापा के लिए देना चाहती हूं।  RJD सुप्रीमो के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। लेकिन अब फाइनली  सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का ऑपरेशन हो रहा है। जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे। इसलिए पूरा परिवार से लेकर बिहार तक में उनके चाहने वाले लालू की सलामती के लिए दुआएं और हवन-पूजा कर रहे हैं।

कई  बीमारी से ग्रस्त हैं लालू यादव
बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख 74 साल के लालू यादव किडनी की बीमारी और कई और रोगों के शिकार हैं। वह कुछ दिन पहले किडनी की बीमारी का इलाज कराने सिंगापुर गए थे। पिछले महीने वह इलाज कराकर लौटे हैं। डॉक्टर ने कई बीमारियों से जूझ रहे लालू को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। वहीं दिल्ली एम्स में भी उनका इसको लेकर इलाज चला है। वह किडनी के साथ ही हार्ट, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर की बीमारी से भी ग्रस्त हैं। चारा घोटाला मामलों में सजायाफ्ता लालू यादव जमानत पर बाहर हैं। खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी।


यह भी पढ़ें-लालू यादव को किडनी डोनेट करने पर बोलीं बेटी रोहिणी-यह सिर्फ मांस का टुकड़ा, पापा के लिए कुछ भी कर सकती हूं

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट