लालू प्रसाद यादव 12वीं बार बन सकते हैं RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली बैठक में होगा फैसला

बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव फिर से 12वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।  28 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। लालू यादव 1997 से  अभी तक निर्विरोध चुने जा रहे हैं। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 21, 2022 5:46 AM IST / Updated: Sep 21 2022, 11:20 AM IST

पटना (बिहार). पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लालू प्रसाद यादव को 12वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। नामांकन की अधि सूचना होने के बाद लालू यादव  28 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले लालू प्रसाद यादव के बीमार होने के कारण उनसे छोटे पुत्र बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग चल रही थी। लालू यादव के नामांकन करने की आशंका से तेजस्वी को पार्टी का प्रमुख बनाने की संभावना समाप्त हो गई है। 

दिल्ली में आयोजित बैठक में होना है चुनाव
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा नई दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में राजद की रष्ट्रीय परिषद की बैठक में की जाएगी। इसमें लालू यादव के निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी वे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष पर स्थिरता बनाए रखने और राजद के परिवार के भीतर कलह को रोकने के लिए पार्टी आलाकमान के द्वारा यह राणनीतिक कदम लिया गया है। पार्टी आने वाले 2024 के चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। वहीं, इस चुनाव में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदवाब हो सकते हैं। 22 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन जारी किया जाएगा।

पार्टी विभाजन के बाद से निर्विरोध चुने जा रहे लालू यादव
जनता दल में विभाजन के बाद राजद का गठन हुआ। 1997 से लालू प्रसाद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे 1997 से ही निर्विरोध चुने जा रहे हैं। जनता दल में विभाजन के बाद पार्टी के गठन के बाद से राजद प्रमुख 1997 से पार्टी अध्यक्ष हैं और तब से निर्विरोध चुने गए है। चारा घोटाले में सजा के बाद जेल में रहते हुए लालू प्रसाद को दिसंबर 2029 में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था। जानकारी हो कि लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। वे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-बिहार कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सरकारी अस्पतालों में करीब 8 हजार पदों पर दी मंजूरी

Share this article
click me!