मुजफ्फरपुर में हादसाः कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में लगी आग, जान बचाने छत से कूदे लोग

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार की देर रात एक कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स में आग लगने की घटना हुई थी। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए छतों से कूद गए, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए है। वहीं देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 21, 2022 5:44 AM IST / Updated: Sep 21 2022, 11:30 AM IST

मुजफ्फरपुर( बिहार): बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार की देर रात आग लगी की बड़ी घटना हुई। मंजर इतना भयावह था कि लोगों ने चार मंजिला छतों से कूदकर अपन जान बचाई। इसमें कई लोग घायल हो गए। दरअसल जिस कॉम्पलेक्स में आग लगी उसके ऊपर एक होटल संचालत है। होटल में करीब 25 लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद सभी छत की ओर भागे और जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। इसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि कॉम्पलेक्स में स्थित एक कपड़ा दुकान में आग लगी थी। जिसके बाद पूरे बिल्डिंग में धुआं फैलने लगा। घटना ब्रम्हापुर थाना क्षेत्र के इमलीचट्‌टी चौक के पास की है। सूचना पर दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची आग आग पर काबू पाया। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात समाने आ रही है। 

60 लाख से ज्यादा का नुकसान 
 बोलबम रेडीमेड गारमेंट्स दुकान में पहले आग लगी। इससे दुकान मालिक विनोद झा को करीब 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गोदाम के अलावा उनके तीन गोदाम में रखे सामान भी जल गए। रात करीब 8.30 कपड़ा दुकान से लोगों ने धुआं निकलते देखा। जिसके बाद से ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रुप ले लिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। कॉम्पलेक्स के चौथे मंजिल पर स्थित होटल संस्कार में भी रह रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग नीचे नहीं आ पा तो छत पर चले गए। जहां से करीब 10 से ज्यादा लोगों ने जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। देर रात तक वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

होटल भी चपेट में आया
कपड़ा दुकान में लगी आग के कारण चौथे मंजिला पर स्थित होटल संस्कार भी आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मी जब तक पहुंचे तब तक होटल में आग से घिर चुकी थी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ तो बाथरुम में घुस गए। वहीं होटल में ठहरे एक व्यक्ति ने बताया कि होटल में अचानक धुआं उठने लगा। धीरे-धीरे कमरे में धुआं भर गया। दम घुटने लगा। इधर, होटल में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी में भी कई घायल हुए। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़े- राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर: सरकार का शासन समाप्त होने से पहले 1 लाख से ज्यादा युवाओं को देगी नौकरी

Share this article
click me!