बिहार में कांग्रेस विधायक की राहत सामग्री वाली गाड़ी से शराब बरामद, पुलिस ने भाग रहे 4 को पकड़ा

Published : May 14, 2020, 12:18 PM IST
बिहार में कांग्रेस विधायक की राहत सामग्री वाली गाड़ी से शराब बरामद, पुलिस ने भाग रहे 4 को पकड़ा

सार

बिहार में 2016 से शराबबंदी है। यहां शराब पीना, बेचना या रखना कानूनन अपराध है। हालांकि बंदी के बाद भी राज्य में पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। 

बक्सर। शराबबंदी और लॉकडाउन के बीच बिहार के एक कांग्रेस विधायक की गाड़ी से शराब बरामद हुआ है। मामला बक्सर का है। बक्सर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी की गाड़ी से आठ बोतल शराब मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर सुशील प्रसाद के अलावा अनिल तिवारी, विक्की तिवारी और नितेश कुमार को पकड़ा गया है। 

इस मामले में विधायक ने कहा कि कोरोना की भयावहता को लेकर हर कोई परेशान है। हम जिले में कई जगह राहत कार्य कर रहे हैं। गाड़ी से राहत सामग्री भेजी गई थी। किस हालत में शराब बरामद हुई, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। 

पुलिस को देखते ही भागने लगा था चालक
बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो में यूपी से शराब आ रही है। तभी एक वरीय पदाधिकारी का फोन सिमरी थाने को आया कि जिस गाड़ी में शराब आ रही है वह विधायक की है। अगर गाड़ी छोड़ी तो कार्रवाई पूरे थाने पर होगी। इसके बाद सिमरी थानाध्यक्ष नगपुरा गांव होते हुए बक्सर-कोईलवर तटबंध पर पहुंचे। उन्हें सफेद रंग की गाड़ी दिखी। जब पुलिस ने उसे हाथ दिया तो भागने लगा। जिसके बाद पीछा करते हुए बड़का गांव बधार के पास पकड़ी गई। उसमें चार लोग सवार थे। पूछने पर विधायक का नाम लिया।

मद्य निषेध कानून के तहत हो रही कार्रवाई
मौके से पुलिस ने गाड़ी में सवार चारों लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही शराब की बोतलों को जब्त किया। मामले में मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी की गई है। हालांकि विधायक की गाड़ी होने के कारण मामला हाई प्रोफाइल बन गया है। दूसरी ओर विधायक मुन्ना तिवारी ने गाड़ी में शराब कहां से आया, इसपर कोई जानकारी नहीं होने की बात की है। जब्त की गई शराब उत्तर प्रदेश की है। बक्सर बिहार-यूपी की सीमा पर स्थित है। ऐसे में यहां से यूपी से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी होती है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे छानबीन कर रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल