बिस्कुट का लालच देकर कुकर्मी महंत ने ठाकुरबाड़ी में 12 साल की मासूम बच्ची का किया रेप, फिर...

Published : May 22, 2020, 01:06 PM IST
बिस्कुट का लालच देकर कुकर्मी महंत ने ठाकुरबाड़ी में 12 साल की मासूम बच्ची का किया रेप, फिर...

सार

मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है। जहां के एक अधर्मी बाबा ने अपने घिनौने कृत्य से पूरे संत समाज को शर्मसार करने का काम किया। 58 वर्षीय महंत ने गांव की 12 साल की एक मंदबुद्धि बच्ची को बिस्कुट का प्रलोभन देकर उसके साथ ठाकुरबाड़ी में रेप की घटना को अंजाम दिया।   

समस्तीपुर। संत के का चोला ओढ़े एक ढोंगी बाबा के कुकर्मों का खुलासा बिहार में हुआ है। कुकर्मी के घिनौने करतूत की वजह से पूरा संत समाज शर्मसार हो गया। बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने के लोहागीर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के महंत ने गांव की एक मंदबुद्धि नाबालिग को बिस्कुट का प्रलोभन देकर ठाकुरबाड़ी के कमरे में दुष्कर्म किया। मामले की सूचना पर ग्रामीणों पर महंत ने जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।  

पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी फिर जुटी भीड़ 
पीड़िता सुबह 8 बजे के आस-पास ठाकुरबाड़ी के समीप खेल रही थी। तभी महंत उसे बिस्कुट लालच देकर अंदर कमरे में ले गया और वहां उसका रेप किया। अपनी हवस को शांत करने के बाद पीड़िता को बिस्कुट देकर मामले की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कह महंत ने उसे भेज दिया। लेकिन नाबालिग जब घर पहुंची तो उसकी स्थिति देख घर के लोगों ने उससे घटना के बारे पूछताछ की तो उसने महंत द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। घटना की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने महंत को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ठाकुरबाड़ी से महंत को गिरफ्तार कर लिया। 

लंबे समय में ठाकुरबाड़ी में करता था पूजा 
महंत वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के स्व. महादेव दास का पुत्र विशनी दास (58 वर्ष) है। महंत लंबे समय से गांव की ठाकुरबाड़ी में रहकर पूजापाठ करता था। नाबालिग के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 12 वर्षीया नाबालिग मंदबुद्धि है। सुबह आठ बजे ठाकुरबाड़ी के पास खेल रही थी। घटना की सूचना इलाके में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ठाकुरबाड़ी के अंदर छिप गए महंत को पकड़ कर बाहर निकाला।

खून से भींगा कपड़ा बरामद
ग्रामीणों ने महंत की पिटाई भी की है। हालांकि इसी दौरान उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महंत को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकारा है। लड़की का खून से भींगा कपड़ा बरामद कर जांच के लिए भेजा गया है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल