बिहार सैन्य पुलिस के पुरुष और महिला सिपाही ने खुद को मारी गोली, एक ही कमरे में थे दोनों

Published : Sep 01, 2020, 11:05 AM IST
बिहार सैन्य पुलिस के पुरुष और महिला सिपाही ने खुद को मारी गोली, एक ही कमरे में थे दोनों

सार

बीएमपी में रह रहे अन्य सिपाही पहुंचे। दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, पटना पुलिस के अधिकारी सूचना मिलने के बाद बीएमपी कैम्प पहुंचे हैं। गोली चलने पर बीएमपी कैम्प में अफरा-तफरी मच गई थी।

पटना (Bihar) । बीएमपी (बिहार सैन्य पुलिस) वन कैंप में आज सुबह सिपाह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इनमें एक महिला और एक पुरूष सिपाही शामिल थे। दोनों ने खुद को क्यों गोली मारी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

यह जताई जा रही आशंका
दोनों ने एक ही कमरे में खुद को गोली मारी। हालांकि कुछ साथी पुलिसकर्मियों ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि महिला सिपाही को पुरुष सिपाही ने पहले गोली मारी फिर उसने अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन साथी पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को एक साथ रूम के फर्श पर पड़ा देखा।

बीएमपी कैंप में मची अफरा-तफरी
बीएमपी में रह रहे अन्य सिपाही पहुंचे। दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, पटना पुलिस के अधिकारी सूचना मिलने के बाद बीएमपी कैम्प पहुंचे हैं। गोली चलने पर बीएमपी कैम्प में अफरा-तफरी मच गई थी।
 
PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पटना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट: फिर गांववालों ने जो किया वह गजब था, Watch Video
Bihar Hospital Viral Video: अस्पताल की इमरजेंसी में शराब पार्टी! CCTV में कैद हुई महिलाओं की हरकत