तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग बनाई खुदकुशी की योजना, मगर भाग गया रोमियो और फिर

Published : Feb 25, 2020, 11:39 AM IST
तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग बनाई खुदकुशी की योजना, मगर भाग गया रोमियो और फिर

सार

मामला बिहार के भोजपुर जिले का है। जहां के एक गांव की महिला अपने ही गांव के युवक के साथ प्रेम में थी। जब दोनों के प्यार पर पहरा लगाया गया तो दोनों ने एक साथ जान देने की योजना बनाई।   

भोजपुर। प्यार अंधा होता है। ये उम्र-रिश्ता सहित अन्य स्थितियों को नहीं देखता है। प्यार पर पहरा लगने के बाद पहले भी कई प्रेमी जोड़ों ने जान दी है। लेकिन अभी जो मामला सामने आया है उसमें जान देने की योजना तो दोनों ने एक साथ बनाई लेकिन ऐन वक्त पर प्रेमी फरार हो गया। जबकि प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस प्रेम कहानी में हैरान करने वाली बात यह है कि कहानी की प्रेमिका तीन बच्चों की मां थी। मामला बिहार के भोजपुर जिले का है। जहां के एक गांव की महिला अपने ही गांव के युवक के साथ प्रेम में थी। जब दोनों के प्यार पर पहरा लगाया गया तो दोनों ने एक साथ जान देने की योजना बनाई।

दोनों ने एक साथ जान देने की बनाई थी योजना
प्यार. धोखा और खुदकुशी की ये घटना भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के कुसुमा टोला की है। जहां महिला की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने गांव के ही मुलायम नामक युवक के साथ जहर खाकर जान देने की योजना बनाई थी। प्लान के अनुसार दोनों मिले। पहले महिला ने जहर खाया लेकिन उसके बाद युवक वहां से भाग निकला। 

कथित प्रेमी को तलाश रही है पुलिस
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल उस युवक की तलाश कर रही है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को जो बयान दिया है उसमें उक्त युवक को आरोपी बताया गया है। महिला की मौत के बाद गांव में कानाफुसी का दौर चल रहा है। कई तरह की चर्चा चल रही है। दूसरी ओर मृतका के परिवार में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।    

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साड़ी में बिहार की महिला का गजब कारनामा, धूम मचा रहा मैडम का VIDEO
गठबंधन को लेकर Pappu Yadav का SHOCKING बयान