कांग्रेस मीरा कुमार के जरिए साधेगी बिहार के दलितों और आधी आबादी को, मिल सकती है सूबे की कमान

Published : Sep 14, 2021, 09:10 PM IST
कांग्रेस मीरा कुमार के जरिए साधेगी बिहार के दलितों और आधी आबादी को, मिल सकती है सूबे की कमान

सार

बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे को खोजा जा रहा है। हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी व अन्य जिम्मेदारों से उम्मीदवारों का पैनल भेजने को कहा था।

पटना। बिहार में अपनी जीती सीटों को भी पिछले विधानसभा चुनाव में खोने वाली कांग्रेस अब मजबूत आधार तैयार करने का मन बना रही है। कांग्रेस यहां दलित कार्ड खेलकर अपने वोटबैंक को सहेजना चाहती है। पुराने कद्दावर नेता बाबू जगजीवन राम की सुपुत्री पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस यहां का प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। दलित वर्ग का होने के बाद बावजूद मीरा कुमार के पास राजनीतिक, प्रशासनिक अनुभव भी बेहतरीन है। कुमार बिहार के सासाराम से कई बार सांसद रह चुकी हैं। उनके अध्यक्ष बनने से आधी आबादी को भी साधा जा सकता है। 
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। 

रह चुकी हैं प्रशासनिक अधिकारी, कई बार सांसद भी रहीं

मीरा कुमार विदेश सेवा में रहीं हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव है। इसके अतिरिक्त वह कई बार सांसद रहने के साथ ही यूपीए सरकार में लोकसभा स्पीकर रहीं हैं। मीरा कुमार कई बार केंद्र में मंत्री भी रह चुकी हैं। प्रशासनिक व राजनीतिक अनुभवों वाली मीरा कुमार दलित वर्ग से हैं। 

बिहार में सिर्फ राजेश राम का नाम भेजे जाने पर नाराजगी

दरअसल, बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे को खोजा जा रहा है। हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी व अन्य जिम्मेदारों से उम्मीदवारों का पैनल भेजने को कहा था। लेकिन हाईकमान के पास केवल राजेश राम का नाम भेजा गया। पार्टी नियमों के अनुसार एक पद के लिए कम से कम दो-तीन नामों पर मंथन कर एक नाम पर मुहर लगाई जाती है। लेकिन सिर्फ एक नाम भेजे जाने पर हाईकमान ने नाराजगी जताते हुए पुन: लिस्ट भेजने को कहा है। 
सूत्रों की मानें तो नई कमेटी बनाने की जिम्मेदारी प्रभारी भक्त चरण दास को दी गई थी। लेकिन दास ने बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष और अन्य कार्यकारिणी के नामों की जो सूची भेजी, उससे हाईकमान खुश नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: 

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फिर फेंका गया बम, 8 सितंबर के बमकांड की जांच कर रही एनआईए

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: गैलेंट्री अवार्ड और विशिष्टता अवार्ड वाले सैनिकों के मंथली अलाउंस में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Paper Leak Bihar: पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में, छात्रों के मुद्दे पर RJD का जोरदार प्रदर्शन
Mid-Day Meal: बिहार में बड़ी लापरवाही! मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया डिटर्जेंट, बच्चे अस्पताल में भर्ती