बिहार के क्वारेंटाइन सेंटर में गांजा पी रहे थे प्रवासी, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

Published : May 20, 2020, 12:53 PM IST
बिहार के क्वारेंटाइन सेंटर में गांजा पी रहे थे प्रवासी, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

सार

प्रवासियों को रखने के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर से लापरवाही की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। अब कटिहार जिले के एक क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए प्रवासियों के गांजा पीने का वीडियो वायरल हो रहा है।   

कटिहार। बिहार में प्रवासियों के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर से नियमों की अवहेलना की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। समस्तीपुर के एक क्वारेंटाइन सेंटर में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते नाच का आयोजन हुआ। अब कटिहार जिले के एक क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासियों के गांजा पार्टी का मामला सामने आया है। प्रवासियों के गांजा पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पांच प्रवासी मजदूर गांजे का कश भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो कटिहार के अहमदाबाद प्रखंड के बैरिया उच्च विद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर का है। 

वीडियो में दिख रहा एक युवक पॉजिटिव
वीडियो वायरल होने के बाद सेंटर प्रभारी के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप है। हालांकि वीडियो किस दिन का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे पांचों युवक इसी गांव के हैं, जो बीते दिनों दूसरे राज्यों से बिहार आए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि वीडियो में दिख रहे एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। युवक के पॉजिटिव आने के बाद वहां रह रहे अन्य लोगों पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा है। 

अक्सर सेंटर से बाहर निकल जाते थे पांचों 
वीडियो वायरल होने के बाद लोग सरकार द्वारा की गई क्वारेंटाइन व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शेख मुजफ्फर आलम ने कहा कि वीडियो में दिख रहे सभी लोग अक्सर सेंटर से बाहर निकल जाते थे और गांजा पीते थे। क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था में लगे अधिकारियों पर गांजा का वीडियो सवाल उठाता है। वीडियो के मामले में जब अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्होंने चुप्पी साध ली। 
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Fire: वट सावित्री पूजा के दौरान धू-धू कर जला बरगद का पेड़, मंजर देख कांप गए लोग-WATCH
Bihar Train Fire VIDEO: सासाराम स्टेशन पर पटना फास्ट पैसेंजर में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक वीडियो