18 साल के भाई से 13 साल की नाबालिग का प्रेम, प्रेग्नेंट हुई, भागकर शादी; घरवालों ने नहीं अपनाया

Published : May 08, 2020, 05:06 PM ISTUpdated : May 08, 2020, 05:13 PM IST
18 साल के भाई से 13 साल की नाबालिग का प्रेम, प्रेग्नेंट हुई, भागकर शादी; घरवालों ने नहीं अपनाया

सार

आठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की और उसी स्कूल में पढ़ने वाले गांव का एक युवक (जो रिश्ते में उस लड़की का भाई लगेगा) में प्रेम संबंध था।

रोहतास। 18 साल का लड़का, 13 साल की लड़की, रिश्ते में भाई-बहन। नाबालिग, लेकिन अब पति-पत्नी हैं। न केवल सामाजिक और पारिवारिक रूप से बल्कि कानूनी नजरिए से भी यह अपराध है। पर ये सच है। कहानी बिहार के रोहतास जिले की है। सासाराम के बडहरी थाना परिसर में इस नाबालिग जोड़े की शादी कराई गई। और अब भाई-बहन पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार आठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की और उसी स्कूल में पढ़ने वाले गांव का एक युवक (जो रिश्ते में उस लड़की का भाई लगेगा) में प्रेम संबंध था। दोनों के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी जब तक परिवारवालों को मिलती तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

लॉकडाउन में दिल्ली से आए थे वापस
दोनों के बीच अवैध संबंध था। लड़की प्रेग्नेंट भी हो गई थी। इस बीच जब दोनों के अफेयर की जानकारी परिवारवालों को मिली तो उन लोगों ने रिश्ते का विरोध किया। विरोध के बाद छह महीने पहले दोनों घर से भागकर दिल्ली चले गए। और शादी कर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से जब दिल्ली में रहना मुश्किल हुआ तो जैसे-तैसे वापस गांव आ गए। हालांकि यहां घरवालों ने शरण नहीं दी। 

औपचारिकता पूरी करने के लिए की शादी
इसके बाद मामला पुलिस के पहुंचा। दोनों ने बडहरी थाना पहुंचकर न्याय की फरियाद लगाई। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को थाने पर बुलाया। उन्हें समझाने की कोशिश की। दोनों के परिवार वाले इस अनैतिक रिश्ते को मानने से इंकार कर दिया। हालांकि दोनों में किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत नहीं की। गांव के कुछ लोगों ने दोनों की शादी का प्रस्ताव दिया। आनन-फानन में औपचारिकता पूरी करने के लिए शादी कराई गई। जिसके बाद दोनों नाबालिग पति-पत्नी गांव में एक अलग झोपड़ी बना कर रह रहे हैं। 
  
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी