प्यार नहीं चढ़ा परवान तो नाबालिग जोड़े ने जहर खाकर दे दी जान

जहर खाने की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन उन्हें लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे। पहले लड़के की मौत हुई, इसके बाद गुरुवार को लड़की ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत तीन घंटे के अंतराल पर हुई है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 24, 2020 10:33 AM IST

मुजफ्फरपुर। प्रेम संबंध सफल नहीं होता देख प्रेमी युगल के जान देने की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक घटना सामने आई है। मीनापुर थाना क्षेत्र की राघोपुर पंचायत के एक गांव में नाबालिग प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों का घर आस-पास में ही था। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। जिस वजह से दोनों के परिवार में विवाद भी था। विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने की सोच दोनों ने बुधवार की देर रात एक साथ जहर खाकर अपनी जान दे दी। हालांकि मौत के बाद दोनों परिवारों के आपसी विवाद कानूनी लड़ाई के रूप में और बढ़ गई। 

Latest Videos

लड़की के पिता ने लड़के के परिजनों पर लगाया आरोप
जहर खाने की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन उन्हें लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे। पहले लड़के की मौत हुई, इसके बाद गुरुवार को लड़की ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत तीन घंटे के अंतराल पर हुई है। किशोर का बगैर पोस्टमार्टम और बयान दर्ज कराए ही परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। 

लड़की के पिता ने लड़के के चार घरवालों पर बेटी को जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए एसकेएमसीएच ओपी में बयान दर्ज कराया है। एसकेएमसीएच ओपीध्यक्ष सुमनजी झा ने बताया कि बयान की कॉपी मीनापुर थाने में भेजी जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद लड़की की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। बिसरा जांच के लिए रखा गया है।

पिता ने कहा- लड़खड़ाती बेटी घर के पास पहुंची 
एसकेएमसीएच ओपी को दिए अपने बयान में लड़की के पिता ने कहा कि बुधवार रात नौ बजे उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं आई तो खोजबीन की। इसी बीच वह घर लौटकर आई तो उसकी हालत नाजुक थी। लड़खड़ाती बेटी घर के पास पहुंची और पूरी जानकारी देते हुए उल्टी करने लगी। मामले में लड़की के पिता ने लड़के के परिवार से विनोद दास, मनोज दास, मीठू दास और सोनी देवी पर जबरदस्ती जहर पिला देने का आरोप लगाया। 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद तनाव व मातम पसरा है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts