मम्मी गंदी हैं...पापा को भी मार डाला, बेटी ने बताई मां की शर्मनाक करतूत

बिहार के मुंगेर में पत्नी ने चल रहे अपने अवैध संबंध के चलते  पति की हत्या कर दी। इसमे में महिला का साथ उसके प्रेमी ने दिया। दोनों ने युवक को ट्रेन के सामने फेंक दिया। बाद में उसे एक्सीडेंट करार दे दिया। लेकिन महिला की बेटी ने जो कहानी सुनाई वह हैरान करने वाली है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2022 9:27 AM IST / Updated: Aug 30 2022, 06:12 PM IST

मुंगेर. बिहार के मुंगेर जिले से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला प्रेमी के आशिकी में इतना डूब गई कि उसने उसके साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। मौत भी ऐसे दी कि किसी को लगे कि यह हादसा है। दरअसल, पति को रेलवे ट्रेक पर ले जाकर ट्रेन के आगे धक्का देकर कटवा दिया गया। युवती को लगता था कि उसकी इस साजिश का किसी को पता नहीं लगेगा। लेकिन महिला की बेटी ने ही सारा भेद खोल दिया और पुलिस को बताया कि मम्मी के अवैध संबंध से पापा नाराज थे, लेकिन उन्होंने एक अंकल के साथ मिलकर उन्हें मार डाला।

फिल्मी स्टाइल में साजिश रच कर दी पति की हत्या
दरअसल, रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला मुंगेर जिले के निमियाटांड गांव का है। जहां रेलवे पुलिस को एक युवक शव खून से लथपथ हालत में मिला था। पुलिस यही मानकर चल रही थी कि युवक की मौत  ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। लेकिन जब जांच शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकली। क्योंकि मौत की वजह कोई हादसा नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी के अवैध संबंध के बीच में रोड़ा बनने के चलते पत्नी ने पति हत्या की थी।

Latest Videos

बेटी ने बताई अपने पिता की शर्मनाक करतूत
पुलिस पूछताछ में बेटी ने बताया कि मम्मी का गांव के एक अंकल के साथ दोस्ती थी। वह आए दिन रात को घर आते थे और मम्मी के साथ अवैध संबंध बनाते। बस इसी बात को लेकर मां और पिता में आए दिन लड़ाई होती थी। पापा मम्मी को कहते थे कि उसका साथ छोड़ दो, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया।  महिला का जिस शख्स से अवैध संबंध था उसकी पहचान गांव के प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। जो प्रेमिका के पति लक्ष्मण यादव  की हत्या कर फरार हो गया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता: प्यार में मना किया तो शाहरुख ने जला दिया था जिंदा...5 दिन से तड़प रही थी

यह भी पढ़ें-मौत का Live वीडियो: क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चे की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला था मंजर

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें