और बढ़ सकता है भारत-नेपाल का तनाव; बॉर्डर पर नेपाली पुलिस की फायरिंग में 4 को लगी गोली, 1 की मौत

Published : Jun 12, 2020, 01:13 PM ISTUpdated : Jun 12, 2020, 01:32 PM IST
और बढ़ सकता है भारत-नेपाल का तनाव; बॉर्डर पर नेपाली पुलिस की फायरिंग में 4 को लगी गोली, 1 की मौत

सार

भारत नेपाल समा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा के एक गांव में जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए

सीतामढ़ी(Bihar). भारत नेपाल समा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा के एक गांव में जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके के लिए रवाना हो गया। नेपाल की ओर से फायरिंग के बाद सीमा पर तनाव काफी अधिक बढ़ गया है।

बता दें कि भारत और नेपाल के बीच सीमा के नक्शे को लेकर तनातनी चल रही है। घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव की है। जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर विवाद हुआ था, जिसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें पांच ग्रामीणों को गोली लगी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से घायल होने वालों में से दो की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की इस घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी रवाना हो चुके हैं।

ये है दोनों देशों के बीच तनाव का कारण 
भारत का कहना है कि इस पूरे मसले की वजह से दोनों देशों के बीच विश्वास का संकट पैदा हुआ है। बातचीत से पहले नेपाल को भारत का भरोसा जीतना होगा। सारा मामला नेपाल के नए नक्शे को लेकर है। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखा रहा है। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं। नेपाल ने अपने नक्शे में कालापानी के 60 वर्गकिलोमीटर को अपना बताया है। इसी तरह से लिम्पियाधुरा के 395 वर्गकिलोमीटर पर नेपाल ने अपना दावा जताया है। नेपाल की कैबिनेट की एक बैठक में इस मैप को मंजूरी दी गई थी।


 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नीतीश कुमार ने मंच पर खींचा हिजाब, आहत डॉक्टर नुसरत परवीन ने ठुकरा दी नौकरी!
Bihar Mausam Update Today: बिहार के 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट