
पटना (बिहार): बिहार के नेता प्रतपक्ष तेजस्वी यादव नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ट्वीटर पर राष्ट्रपति बनने की बधाई दिया है। इसपर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। द्रौपदी मूर्ति को कुछ दिनों पूर्व मूर्ति बताने वाले तेजस्वी यादव पर लोग तरह-तहर के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि का हो मूर्ति पूजा अतना जल्दी करने लगे। एक ने लिखा है कि आप एक मूर्ति को बधाई दे रहे हैं, भूल गए क्या अपने शब्द को। एक ने लिखा है कि एक मूर्ति को बधाई दे रहे हैं, कहीं आपने अपने ज्ञान से मूर्ति में जान तो नहीं डाल दी। एक ने लिखा है कि तेजस्वी आपने द्रौपदी मुर्मू को मूर्ति बताया था। कहा था कि हमने कभी उन्हें बोलते नहीं सुना। अब ध्यान से सुन लेना वे लोलेंगी। लोग तो तेजस्वी यादव के बधाई संदेश पर तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। जबकि कमेंट को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया जा रहा है।
क्या कहा था तेजस्वी ने
कुछ दिनों पहले शिवहर में तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए। हम एक मजबूत राष्ट्रपति चाहिए। हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा। लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से उम्मीदवार बनी है उन्होंने एक प्रेस कॉंफ्रेस तक नहीं किया।
तेजस्वी के बयान पर हुआ था बवाल
तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था। बीजेपी ने इस कमेंट को महिला विरोधी बताया था। तेजस्वी को माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी यादव का बयान आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है। जानकारी हो कि राष्ट्रपति के चुनाव में तेजस्वी यादव और उनके पार्टी के विधायक और सांसदों ने यशवंत सिन्हा के समर्थन में वोट दिया था। यशवंत सिन्हा को हराकर द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। जिसके बाद उन्हें एक रोल किया जाने लगा।
यह भी पढ़े- पटना एयरपोर्ट पर बम होने की अफवाह पर मचा हडकंप, जांच में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।