
पटना: बिहार के पटना जिलें स्थित जू में बाघों की संख्या पांच से बढ़कर नौ हो गई है। जू में चार नन्हें मेहमान आए हैं। बाघिन संगिता ने इन शावकों को जन्म दिया है। नन्हें मेहमानों के आने से जू प्रशासन के साथ-साथ जू घूमने आने वाले लोग भी उत्साहित हैं। नए शावकों को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। जू प्रशासन द्वारा नन्हे शावकों का नामकरण 29 जुलाई को इंटनेशनल टाइगर डे पर किया जाएगा। जानकारी हो कि शावकों के माता-पिता नकुल और संगिता को वर्ष 2019 में तमिलनाडू के अरिनगर अन्ना जुलॉजिकल पार्क से पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क यानि पटना जू लाया गया था।
चारों शावक है स्वस्थ्य, मां के साथ मस्ती करते दिख रहे
चारों शावक स्वस्थ्य है। चारों को जमकर खेलकूद करते देखा जा रहा है। वे अपने मां के साथ मस्ती करते दिख रहे है। इनमें दो का रंग सफेद है जबकि दो का रंग सामान्य बाघों की तरह है। शावकों की मां उनका अच्छे से ख्याल रख रही है। जबकि जू प्रशासन भी शावकों पर लागातर नजर रखे है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए 24 घंटे नए मेहमानों पर जू प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। पटना जू में चार नए मेहमानों के आने से यहां बाघों की संख्या 5 से 9 हो गई है। पहले जू में पांच बाघ और बाघिन थे।
पटना जू में इससे पहले भी जन्म ले चुके हैं शावक
पटना जू में इससे पहले भी शावकों का जन्म हो चुका है। वर्ष 2012 में स्वर्णा नामक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया था। हालांकि तीनों शावकों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस जू में चार शावकों का जन्म हुआ था। इनमें तीन शावकों की मौत हो गई थी। अभ यहां जन्मे तार नए शावकों को सुरक्षित रखाना जू प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। बताया जा रहा है कि दो महीनें पहले इन शावकों का जन्म हुआ। सभी शावक स्वस्थ हैं। इन्हें देखने के लिए लोगों की बीड़ जुट रही है।
यह भी पढ़े- शुक्र है सृष्टि मिल गई, दस हजार से ज्यादा लोगों के सिर से उतरा खौफ, 8 टीमें लगी थी तलाश में
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।