गया में नहीं हो रहा पिंडदान, ये है वजह

Published : Sep 01, 2020, 08:01 AM ISTUpdated : Sep 01, 2020, 10:55 AM IST
गया में नहीं हो रहा पिंडदान, ये है वजह

सार

गया के पंडा रामाचार्य राजा ने कहा कि हाईकोर्ट में विष्णुपद मंदिर खोलने के लिए याचिका भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पिंडदान उन पिंडदानियों के लिए ठीक है, जो स्वास्थ्य या किसी और वजह से स्वंय यात्रा नहीं कर सकते। लेकिन, आजकल लोग इसे सुविधा के रूप में लेने लगे हैं। यह ठीक नहीं है। प्रत्यक्ष रूप से पिंडदान करने पर ही पूर्ण लाभ मिलता है।  

गया (Bihar) । इस बार पितृपक्ष मेला का आयोजन नहीं हो रहा है। वहीं, गया पाल के पंडा समाज ने फैसला लिया है वो ऑनलाइन पिंडदान भी नहीं कराएंगे, इसके बाद बिहार पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन पिंडदान के लिए किए गए बुकिंग को कैंसिल कर दिया है।

6 सितंबर तक विष्णुपद मंदिर बंद
गया के पंडा रामाचार्य राजा ने कहा कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान पिंडदान नहीं हो रहा है, क्योंकि 6 सितंबर तक विष्णुपद मंदिर बंद है। इसके चलते भी पंडा समाज को परेशानी हो रही है।

ऐस लिए लिया निर्णय
अभी भी ट्रेन, बस व यातायात के अन्य साधन की कमी से पिंडदानी गया नहीं आ रहे हैं। मुश्किल से 10-20 पिंडदानी एक दिन में आते हैं। पंडा समाज पहले भी ऑनलाइन पिंडदान का विरोध करता था। लेकिन, इस बार फैसला लिया गया है कि ऑनलाइन पिंडदान नहीं कराया जाएगा।

हाईकोर्ट में लगाई है गुहार
गया के पंडा रामाचार्य राजा ने कहा कि हाईकोर्ट में विष्णुपद मंदिर खोलने के लिए याचिका भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पिंडदान उन पिंडदानियों के लिए ठीक है, जो स्वास्थ्य या किसी और वजह से स्वंय यात्रा नहीं कर सकते। लेकिन, आजकल लोग इसे सुविधा के रूप में लेने लगे हैं। यह ठीक नहीं है। प्रत्यक्ष रूप से पिंडदान करने पर ही पूर्ण लाभ मिलता है।
 
PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल