बिहार के बाहुबली MLA के खंडरनुमा घर ने उड़ाए सरकार के होश!

Published : Aug 16, 2019, 06:07 PM IST
बिहार के बाहुबली MLA के खंडरनुमा घर  ने उड़ाए सरकार के होश!

सार

बिहार का बाहुबली MLA अनंत सिंह का टेरर एक बार फिर चर्चाओं में है। मोकामा से निर्दलीय MLA अनंत सिंह के घर पर शुक्रवार को पुलिस ने दबिश दी। उनक खंडरनुमा घर से AK47 के अलावा बम बरामद किए गए हैं। अनंत सिंह बिहार के ऐसे डॉन हैं, जिनके आगे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी भी हाथ जोड़कर खड़े देखे गए थे। जानिए पूरी कहानी...

पटना. बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह के घर पर शुक्रवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस को उनके घर से AK 47 सहित बम और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। अनंत सिंह मोकामा से निर्दलीय MLA हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। छापा शुक्रवार को बाढ़ के लदमा गांव स्थित उनके पुराने घर पर मारा गया। छापे के दौरान अनंत सिंह घर पर नहीं थे। 'छोटा सरकार' के नाम से कुख्यात अनंतर सिंह ने कहा कि जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। क्योंकि वे नहीं चाहते कि वो 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ें। अनंत सिंह पर हत्या सहित कई और भी जघन्य मामले दर्ज हैं। अभी वे जमानत पर जेल से बाहर हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम अनंत सिंह के घर पहुंची। इस दौरान दो बम मिलने पर बम स्क्वॉड को बुलाना पड़ा। बाढ़ की SDOP लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर रखी थी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांववालों के मुताबिक, पुलिस ने घरों की दीवारें भी तोड़कर देखीं।

अनंत सिंह बिहार के ऐसे बाहुबली नेताओं में शुमार हैं, जिसका राजनीति में खासा दबदबा रहा है। 2005 में वे पहली बार जदयू के टिकट पर इलेक्शन जीते थे। इसके बाद 2010 में भी चुनाव जीते। लेकिन 2015 में एक मर्डर के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा। इसके बाद जदयू ने उन्हें निलंबित कर दिया। हालांकि जेल से ही अनंत सिंह ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। एक समय था जब अनंत बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास थे। इससे पहले 31 जनवरी, 2019 को पुलिस ने अनंत के भांजों-मृत्युंजय और धनंजय सिंह के सलारपुर गांव स्थित खंडरनुमा घर पर छापा मारा था। तब वहां से एक थ्री नॉट थ्री, दो कट्टे, 315 राइफल की 17 गोली, थ्री नॉट थ्री की 10 गोली, 5.6 इंसास राइफल की 2 गोली और एके 47 राइफल की 18 गोलियां बरामद हुई थीं।

ऐसे हथियाया था लालू का घोड़ा
बात 2007 की है। अनंत सिंह जानवरों के एक मेल में घोड़ा गाड़ी लेकर पहुंचे थे। उसमें लालू प्रसाद यादव का घोड़ा जुता हुआ था। दरअसल, ऐसा अनंत ने लालू को चिढ़ाने के मकसद से किया था। अनंत सिंह की ख्वाहिश थी कि वो लालू का घोड़ा खरीदें, लेकिन उन्हें पता था कि लालू अपना घोड़ा उन्हें नहीं बेचेंगे। लिहाजा अनंत सिंह ने अपने एक परिचित के जरिये यह घोड़ा खरीद लिया था।

अजीबो-गरीब शौक
कहते हैं  कि अनंत सिंह को अजीबो-गरीब शौक हैं। वो कभी बग्गी दौड़ते दिखते हैं, तो कभी सांपों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। बताते हैं कि अनंत सिंह को अजगर पालने का शौक है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी