बिहार के विधायक की साहसी वोटिंगः राष्ट्रपति चुनाव के लिए स्ट्रेचर पर वोट देने पहुंचे बीजेपी MLA मिथिलेश कुमार

देशभर में 15 वें राष्ट्रपति चुने जाने के लिए सोमवार  18 जुलाई यानि आज के दिन वोटिंग हो रही है। इसके लिए विधायक और सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान केंद्र पहुंच कर अपना वोट दे रहे है। इसी कड़ी में बिहार में BJP के विधायक भी स्ट्रेचर पर वोट डालने पहुंचे।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 18, 2022 12:11 PM IST

पटना. राष्ट्रपति चुनाव के लिए हर राज्य में वोटिंग जारी है। देशभर के सांसद, विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बिहार विधानसभा के 242 सदस्य मतदान की प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक हुआ। बिहार विधानसभा स्थित लाइब्रेरी सभागार में मतदान हुए है। इसी बीच बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पहला मतदान किया। वहीं भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर आए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ता हैं। देश के लिए लाखों जवानों ने आहुति दी है। उनका एक्सीडेंट मायने नहीं रखता है। 

बिहार में वोटों की टोटल वैल्यू 81 हजार के पार है 
बिहार में सांसदों की संख्या कुल 56 है। इनमें लोकसभा के 40 और राज्यसभा के 16 सदस्य हैं। साथ ही यहां की विधानसभा में विधायकों की संख्या 243 है। फिलहाल आरजेडी के अनंत सिह अब विधायक नहीं है। लिहाजा कुल विधायकों की संख्या 242 ही है। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। इस तरह 242 के हिसाब से विधायकों के कुल वोट की वैल्यू 41866 है। राज्यसभा और लोकसभा के हर सांसदों के वोट की वैल्यू देश भर में 700 है। इस आधार पर बिहार के 56 सांसदों को जोड़ दें तो उनके वोट की कीमत 39200 है। कूल आकड़ों की बात करें तो राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के पास राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तीनों मिला कर कुल 81 हजार 66 मूल्य के वोट हैं। 

Latest Videos

भाजपा के पास कुल वोट 28,721
भाजपा के बिहार में कुल वोट वैल्यू की संख्या 28,721 है। बिहार विधानसभा में भाजपा के 77 विधायक हैं, जबकि लोकसभा में इसकी सदस्यों की संख्या 17 है और राज्यसभा में पांच सांसद हैं। राज्य में दूसरी बड़ी वोट वाली पार्टी जदयू है। विधायक और सांसदों के वोट के हिसाब से जदयू के वोट की ताकत 22,485 है। इनमें विधायकों की कुल 45 वोटरों के 7785 और लोकसभा के 16 सांसद व राज्यसभा के पांच सांसदों के 14,700 वोट वैल्यू है। 

राजद तीसरे नंबर की पार्टी 
बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी राजद है। विधानसभा में इसके विधायकों की संख्या 79 है। इस हिसाब से राजद विधायकों और पांच सांसदों के कूल वोट 17167 है। वहीं कांग्रेस के पास बिहार में 4687 वोट वैल्यू है और माले के पास 2076 है। इसी तरह अन्य दलों के पास भी अपनी अपनी वोट वैल्यू है। बिहार में भी एनडीए का पलड़ा भारी है।

यह भी पढ़े- तेजस्वी यादव ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- पीएम मोदी की सलाह पर कर रहे हैं काम

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts