बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, JDU में शामिल हुए 8 में से 5 MLC, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा

रघुवंश प्रसाद सिंह राजद में बड़े सवर्ण चेहरे हैं और ऊंची जातियों के वोट को अपने पाले में लाने वाले नेता हैं। बताया जाता है कि वैशाली लोकसभा क्षेत्र में इनकी मजबूत पकड़ है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। पार्टी के सभी फैसलों में साथ खड़े रहते हैं। यहां तक कि जब राजद ने सवर्ण आरक्षण का विरोध किया था तब भी ये पार्टी के साथ थे। अपने क्षेत्र में सवर्ण आरक्षण के खिलाफ धरने पर भी बैठे थे।

Asianet News Hindi | Published : Jun 23, 2020 9:08 AM IST / Updated: Jun 23 2020, 03:23 PM IST

पटना ( Bihar) । बिहार चुनाव के पहले आरजेडी (राजद) को एक और झटका लगा है। आज आठ में से पांच विधान परिषद सदस्यों ने जनता दल  यूनाइटेड का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड एक बार फिर सदन में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं, खबर है कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि वो वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह के पार्टी में आने ने नाराज चल रहे थे। हालांकि, अभी पार्टी की तरफ से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह और रामा सिंह के बीत सियासी दुश्मनी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा ने रामा सिंह को टिकट नहीं दिया था। तब राजद ने रामा सिंह को अपने पाले में लाने की कोशिश की थी। लेकिन, रघुवंश प्रसाद के विरोध के आगे पार्टी को झुकना पड़ा था।

Latest Videos

राजद में बड़े चेहरे हैं रघुवंश प्रसाद
रघुवंश प्रसाद सिंह राजद में बड़े सवर्ण चेहरे हैं और ऊंची जातियों के वोट को अपने पाले में लाने वाले नेता हैं। बताया जाता है कि वैशाली लोकसभा क्षेत्र में इनकी मजबूत पकड़ है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। पार्टी के सभी फैसलों में साथ खड़े रहते हैं। यहां तक कि जब राजद ने सवर्ण आरक्षण का विरोध किया था तब भी ये पार्टी के साथ थे। अपने क्षेत्र में सवर्ण आरक्षण के खिलाफ धरने पर भी बैठे थे।

ये है नाराजगी की वजह
पूर्व सांसद रामा सिंह ने पिछले दिनों ही तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। रामा के 29 जून को राजद ज्वाइन करने की बात कही जा रही थी। इसी बात से रघुवंश प्रसाद सिंह काफी नाराज थे, क्योंकि रघुवंश प्रसाद सिंह और रामा सिंह के बीत सियासी दुश्मनी है। राजद के टिकट पर रघुवंश प्रसाद सिंह वैशाली लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। 2014 में रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद और रामा सिंह ने लोजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इसमें रघुवंश प्रसाद सिंह चुनाव हार गए थे।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना