क्रूरता की हद: पत्नी को मारा...बुजुर्ग मां और बच्चों को भी नहीं छोड़ा, फिर खुद के लिए चुनी मौत

बिहार के समस्तीपुर में बुधवार के दिन हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद  खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के कारण वारदात हुई है। 

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 21, 2022 10:36 AM IST / Updated: Sep 21 2022, 05:39 PM IST

समस्तीपुर (बिहार): बिहार से एक बड़ी घटना सामने आई है। समस्तीपुर में एक सनकी ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के आग कूदकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं सनकी ने अपनी मां और बच्चों पर भी जानलेवा हमला किया। मामला जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के साहिट गांव का है। बुधवार को ही आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की। बीच बचाव करने आए मां, पुत्र और पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया। फिर खुद ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर से पत्नी का शव बरामद कर लिया है। जबकि मां, बेटी और बेटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पेट्रोल पंप मालिक ने दिया वारदात को अंजाम
साहिट गांव निवासी राजेश प्रकाश दो पेट्रोल पंप का मालिक है। बुधवार को उसका किसी बात को लेकर पत्नी अनामिका देवी से विवाद हो गया। जिसके बाद राजेश ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई अपनी मां कुमुद सिंह, पुत्र राजवीर और बेटी नंदनी पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर खुद बठवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सुरो रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। घटना के पड़ोसी और परिवार के लोग शॉक हैं। राजेश प्रकाश का शव भी रेल पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

पारिवारिक कलह मान रहे पड़ोसी
घटना के बाद राजेश प्रकाश के घर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घटना का कारण पारिवारिक कलह मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि राजेश प्रकाश काफी शांत स्वभाव का था।फिर उसने ऐसा क्यों किया यह समझ से परेह है। इधर, पुलिस पूरी गहनता से मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से पूछताछ भी कर रही है। वहीं, राजेश की मां पुत्र और पुत्री की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस तीनों के होश में आने का इंतजार कर रही है। उनके होश में आने के बाद ही घटना के मुख्य कारण का पता चलेगा।

यह भी पढ़े- जोधपुर में हुआ दर्दनाक हादसाः नहर में गिरने से महिला की गई जान, बचाने कूदे 2 लोग भी डूबे

Share this article
click me!