तेजस्वी यादव पर लगा गंभीर आरोप, JDU ने एक व्यक्ति के मौत का ठहराया जिम्मेदार, ट्टीट किया ये वीडियो

Published : Jul 23, 2020, 07:48 PM ISTUpdated : Jul 23, 2020, 07:51 PM IST
तेजस्वी यादव पर लगा गंभीर आरोप, JDU ने एक व्यक्ति के मौत का ठहराया जिम्मेदार, ट्टीट किया ये वीडियो

सार

जेडीयू तेजस्वी यादव पर आरोप लगा रही है कि नेता प्रतिपक्ष लाशों की ढेर पर राजनीति कर रहे हैं। जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर भगोड़ा होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि आरजेडी की ओर से इस आरोप पर कोई सफाई नहीं आई है।  

पटना (bihar) ।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने बड़ा आरोप लगाया है। ये आरोप तेजस्वी के बाढ़ ग्रस्त इलाके दौरे से जुड़ा है। जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने वीडियो ट्टीट किया है। आरोप लगाया है कि तेजस्वी की नासमझी और गन्दी राजनीति के चलते एक शख्स की मौत हो गई है। आरोप लगाया है कि वो लाशों की ढेर पर राजनीति कर रहे हैं।  बता दें कि जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल के मुताबिक मधुबनी के अब्दुल मन्नान की मौत तब हुई जब तेजस्वी माधेपुर प्रखंड में नाव से बाढ़ पीड़ितों का जायजा ले रहे थे।

यह है पूरा मामला
जेडीयू नेता के आरोप के अनुसार तेजस्वी के ठीक पीछे उनके कुछ समर्थक नाव पर सवार थे। इसमें एक शख्स अब्दुल मन्नान भी थे। जिसकी बिजली का करंट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। ऐसे में जेडीयू इसके जरिए तेजस्वी पर आरोप लगा रही है कि नेता प्रतिपक्ष लाशों की ढेर पर राजनीति कर रहे हैं। जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर भगोड़ा होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि आरजेडी की ओर से इस आरोप पर कोई सफाई नहीं आई है।

ट्टीट में लिखी ये बातें
जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने ट्वीट में लिखा है एक कहावत है लिखने नहीं आता। लेकिन, मिटाने दोनों हाथों से आता है। यह कहावत नेता तेजस्वी यादव पर चरितार्थ होती है। मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड में कल बाढ़ पीड़ितों को आपने मदद तो कुछ नहीं की। लेकिन, उनमें से एक को मौत की नींद सुला दी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तेज प्रताप यादव की प्रेमिका अनुष्का यादव बनीं मां, लालू यादव के बेटे का झट से आया कमेंट
“मेरी सबसे बड़ी ताकत चली गई” मां के निधन पर भावुक हुए अभिनेता हैदर कज़मी