दवा के लिए घर से निकली महिला किडनैप, शराब पिलाकर 2 दिन तक 7 हैवान करते रहे रेप

लॉकडाउन और कोरोना के भय से लोगों का घरों से निकलना कम है। लेकिन दवा-दूध जैसी आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए लोगों को निकलना ही पड़ता है। लॉकडाउन की पुलिसिया सख्ती के बीच हत्या, लूट, रेप जैसी घटनाएं हो रही है। 

Asianet News Hindi | Published : May 24, 2020 8:52 AM IST

बक्सर। लॉकडाउन में भी मिली ढील के बाद बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। ताजा मामला बक्सर जिले का है। जहां एक नवविवाहिता महिला को अगवाकर सात आरोपियों ने दो दिनों तक गैंगरेप किया। मामला शनिवार को तब सामने आया जब उक्त पीड़िता को दियारा क्षेत्र में शराब के नशे में लड़खड़ाते ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के साथ दरिंदगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

झोपड़ी में रखकर की दरिंदगी
हालांकि गैंगरेप के पांच आरोपी अब भी फरार है। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता गुरुवार को अपने घर से दवा लेने के लिए अकेली निकली थी। जिसके बाद से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मिलने के बाद पुलिस को सनहा भी दर्ज कराया। पुलिस को दी जानकारी के अनुसार पीड़िता गुरुवार को ही दरिंदों के चंगुल में फंस गई। आरोपी उसे लेकर गुरुदेव नगर के दियारा में पहुंच गए। जहां एक झोपड़ी में उसे रख जबरदस्ती शराब पिलाया और सात लोगों ने उसके साथ दो दिनों तक गैंगरेप किया। 

गिरफ्तार दोनों आरोपी शादी-शुदा 
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालू यादव (30 वर्ष) व बच्चालाल यादव 42 (वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों न सिर्फ शादी शुदा है, बल्कि इनके बच्चें भी है। बताया जाता है कि शनिवार को आरोपियों ने महिला को शराब के नशे में मामले की जानकारी किसी को नहीं देते हुए धमकी देकर छोड़ दिए। जिसके बाद वो लड़खड़ाती ग्रामीणों से मिली। बतााया जाता है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। पीड़ित महिला दलित वर्ग से है तथा छह महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।

स्थानीय लोगों ने पीड़िता के चरित्र पर उठाए सवाल
पुलिस ने उक्त महिला को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेजा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि घटना काफी जघन्य है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने महिला की चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही वो किसी के साथ भाग गई थी। साथ ही जब उसे अगवा करते किसी ने देखा क्यों नहीं। लोगों का कहना है कि अवैध संबंध में ही महिला इन दंरिदों के चुंगल में फंसी। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
 

Share this article
click me!