बिहार में निर्भया जैसी दरिंदगी: होली खेलने निकली बच्ची से रेप, आखें फोड़ की हत्या, फिर न्यूड कर दफना दी लाश

बिहार के बांका जिले से दरिंदगी की जो घटना सामने आई है उसे जान हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। हैवानों ने पहले तो 8 साल की बच्ची का  गैंगरेप किया। फिर उसकी दोनों आंखें फोड़ मार डाला। इसके बाद कपड़े उतारकर शव को नाले में दफना दिया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20, 2022 8:39 AM IST / Updated: Mar 20 2022, 02:13 PM IST

बांका, बिहार के बांका जिले से दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां हैवानों से जिस तरह से घटना को अंजाम दिया उसे जान हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। 8 साल की बच्ची अपने दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। तभी वहां कुछ लड़के आ गए और बच्ची को उठाकर ले गए। जहां दरिंदों ने पहले तो गैंगरेप किया, इतने में मन नहीं भरा तो हैवानों ने मासूम की दोनों आंखें फोड़ दी।  इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर कपड़े उतारकर शव को रेत के नीचे दफना दिया।

रोता-बिलखते 5 साल का भाई बोला-वो लोग दीदी को उठाकर ले गए
दरअसल, हैवानियत की यह दिल दहला देने वाली घटना बांका के चांदन थाना इलाके का है। जहां शनिवार दोपहर अपने भाई और दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए निकली बच्ची का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। अपहरण के वक्त मौके पर मौजूद पीड़िता के 5 साल का भाई रोता-बिलखता घर पहंचा और परिजनों को पूरी कहानी बताई। बच्चे ने बताया कि हम लोग होली खेल रहे थे, तभी ई रिक्शा पर कुछ लड़के आए और दीदी को जबदस्ती बिठाकर साथ ले गए। मैं पीछे दौड़ा, लेकिन अचानक वह गायब हो गए। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें-राजस्थान में दिल दहला देने वाला मामला: दबंगों ने बंदूक की नोक पर किया रेप, सामने रोते-बिलखते रहे पति और बच्चे

मासूम का शव देख खड़े हो गए रोंगटे
घटना का पता लगते ही पीड़िता के परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। फिर रात को करीब 11 बजे गांव के लोग बच्ची को तलाशते हुए चांदन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां एक नाले के पास तीन से चार कुत्ते घूम रहे थे। कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने जब  नाले में घुसकर देखा तो बालू के नीचे बच्ची का शव दफन था। जिसे देख उनको रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि मासूम के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और खून से लहूलुहान थी। दोनों आंखें फूटी हुई थीं। लाश देखते ही परिजन चीखने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

यह भी पढ़ें-प्यार में पागल आशिक ने ढाई साल के बच्चे का सिर काट की हत्या, जज ने शॉकिंग कहानी सुनते ही सुनाई सजा-ए-मौत

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
खौफनाक वारदात की खबर लगते ही मौके पुलिस-प्रशासन पहुंचा और शव को कब्जे में लिया गया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं परिवार की शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। मामले की जांच कर  रहे  बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह ने कहा जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होगा। ई रिक्शा का मालिक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts