जानिए, सुशील मोदी ने क्यों कहा-मैं भले ही बिहार सरकार का हिस्सा नहीं, पर आत्मा उसी में बसती है

Published : Nov 30, 2020, 09:56 AM IST
जानिए, सुशील मोदी ने क्यों कहा-मैं भले ही बिहार सरकार का हिस्सा नहीं, पर आत्मा उसी में बसती है

सार

बताते चले कि सुशील मोदी डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने पर नाराज थे। उन्होंने ये नाराजगी जाहिर करने से परहेज भी नहीं किया। जब ये खबरें चल रही थीं कि सुशील मोदी को केंद्र भेजा जाएगा, तभी उन्होंने ट्वीट किया था। लिखा था- जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा। कार्यकर्ता का पद तो वापस नहीं लिया जा सकता है।

पटना (Bihar) । बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का बीजेपी से राज्यसभा जाने का रास्ता साफ है। पार्टी ने उनका टिकट फाइलन कर दिया है। लेकिन, उनके दिल में बिहार सरकार ही है। सुशील मोदी ने रविवार को कहा कि मैं बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मेरी आत्मा उसी के भीतर बसती है। बता दें कि यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई है।

भाजपा को नहीं होने देंगे कमजोर
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा वन-वे ट्रैफिक की तरह है। इसमें आप आ तो सकते हैं, लेकिन बाहर नहीं जा सकते हैं। जिसने भी भाजपा छोड़ी है, वो कभी शांति से नहीं जी पाया है। जब तक हम जिंदा हैं, हम अपनी पार्टी को कभी भी कमजोर नहीं होने देंगे।

डिप्टी सीएम न बनाए जाने से थे नाराज
बताते चले कि सुशील मोदी डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने पर नाराज थे। उन्होंने ये नाराजगी जाहिर करने से परहेज भी नहीं किया। जब ये खबरें चल रही थीं कि सुशील मोदी को केंद्र भेजा जाएगा, तभी उन्होंने ट्वीट किया था। लिखा था- जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाऊंगा। कार्यकर्ता का पद तो वापस नहीं लिया जा सकता है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!