Tejashwi Yadav पर भड़के मामा साधु यादव, कहा- क्रिश्चियन लड़की से शादी कर लगा दिया कलंक

Published : Dec 11, 2021, 12:45 AM ISTUpdated : Dec 11, 2021, 12:47 AM IST
Tejashwi Yadav पर भड़के मामा साधु यादव, कहा- क्रिश्चियन लड़की से शादी कर लगा दिया कलंक

सार

राजद प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर उनके मामा साधु यादव भड़के हुए हैं। साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी की शादी से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज कलंकित हुआ है। तेजस्वी को वोट तो यादव समाज का चाहिए, लेकिन जब विवाह की बात आई तो समाज के बाहर की लड़की से शादी कर ली।

पटना। राजद प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर उनके मामा साधु यादव (Sadhu Yadav) भड़क गए हैं। वह इस बात से नाराज हैं कि भांजे ने क्रिश्चियन लड़की से शादी कैसे कर ली। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी ने क्रिश्चियन लड़की से शादी कर माथे पर कलंक लगा दिया है। यदुवंशी समाज इसे स्वीकार नहीं करता है। 

साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी की इस शादी से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज कलंकित हुआ है। तेजस्वी को वोट तो यादव समाज का चाहिए, लेकिन जब विवाह की बात आई तो समाज के बाहर की लड़की से शादी कर लिया। अब तेजस्वी को चंडीगढ़ और केरल में जाकर क्रिश्चियन समाज के लोगों से वोट मांगना चाहिए। 

साधु यादव ने कहा कि लालू यादव ने अपनी बेटियों की शादी में कुल खानदान सब देखा। मीसा भारती के लिए हम लोगों ने राजस्थान में एक लड़का देखा था। शाही परिवार था, लेकिन लड़के की मां ब्राह्मण थी। इस वजह से लालू यादव ने शादी नहीं की। लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो तेजस्वी की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे की। साधु ने कहा कि तेजस्वी ने अपने समाज और अपने धर्म में शादी नहीं की। अपनी जात की लड़की से शादी नहीं की। इस बात के लिए यादवों में काफी गुस्सा है। ऐसी क्या खासियत थी कि उसने क्रिश्चियन लड़की से शादी की है।

तेजस्वी ने रेचेल से की है शादी
बता दें कि तेजस्वी यादव ने दिल्ली में गुरुवार को शादी रचाई थी। विवाह कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। तेजस्वी यादव ने जिस लड़की से शादी की वो ईसाई परिवार से आती हैं। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी ने ट्वीट में तेजस्वी की दुल्हन का नाम रेचेल एलेक्सिस लिखा है। रेचेल और तेजस्वी साथ पढ़ते थे। दोनों काफी समय से एक दूसरे के दोस्त हैं। रेचेल पहले एयर होस्टेस थीं।

 

ये भी पढ़ें

Tejaswi Yadav Marriage: एक डोरी से बंधे तेजस्वी और रेचल, लालू परिवार ने अपनी नई बहू का रखा ये नया नाम

तेजस्‍वी यादव के बाद बिहार के इन कुंवारे राजनेताओं पर नजर, कोई सांसद, कोई विधायक तो कोई पार्टी का युवा फेस

दिल्ली में तेजस्वी यादव की शादी, पटना समेत बिहार में RJD कार्यकर्ताओं ने यूं मनाया जश्न और बांटे लड्डू

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी