आरजेडी प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और रेचल एलेक्सिस परिणय सूत्र में बंध गए। गुरुवार शाम को हिंदू-रिवाजों के मुताबिक, यह शादी संपन्न हुई और अग्नि के सात फेरे लेकर वह एक डोरी में बंध गए।

नई दिल्ली/पटना. आरजेडी प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और रेचल एलेक्सिस परिणय सूत्र में बंध गए। गुरुवार शाम को हिंदू-रिवाजों के मुताबिक, यह शादी संपन्न हुई और अग्नि के सात फेरे लेकर वह एक डोरी में बंध गए। इस तरह तेजस्वी-रेचल पति-पत्नी बन गए। यादव परिवार ने अपनी नई बहू को नया नाम भी दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब इन नाम से जानी जाएंगी तेजस्वी की दुल्हनिया
दरअसल, तेजस्वी नई दुल्हनिया और लालू यादव की छोटी बहू रेचल अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी दुल्हनिया और रेचल ईसाई धर्म से संबंध रखती हैं। पहली बार गैर-यादव परिवार से यह रिश्ता हुआ है। इसलिए लालू की फैमिली ने अपनी नई बहू को राजेश्वरी यादव नाम दिया है।

इस शादी के सख्त खिलाफ थे लालू यादव
बता दें कि इस शादी के लिए तेजस्वी के पिता लालू यादव इस शादी के लिए राजी नहीं थे। क्योकि रेचल के क्रिश्चियन होने के चलते लालू यादव इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन तेजस्वी यह विवाह करने की जिद कर बैठे थे। ऐसे में लालू अपने बेटे की खुशी की खातिर झुक गए और इस शादी की इजाजत दे दी। पिता की अनुमति मिलते ही तेजस्वी ने धीरे-धीरे अपने पूरे परिवार को इस शादी के लिए राजी कर लिया।

एयरहोस्टेस भी रह चुकी हैं रेचल
मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उनके मुताबिक, तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन राजश्री की दोस्ती 7 साल पुरानी है। वह चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं। रेचल एयरहोस्टेस की नौकरी भी कर चुकी हैं। हालांकि कुछ सालों पहले उन्होंने इसको छोड़ दिया है। दोनों दिल्ली के आरके पुरम में साथ में दिल्ली पब्लिक स्‍कूल (DPS) पढ़ते थे। वहीं, 2014 से करीब आ गए थे। दोस्ती प्यार में बदली और आज शादी हो गई।

यह भी पढ़ें-Tejaswi Yadav Marriage: भाई तेजस्वी की शादी में नहीं पहुंच पाईं बहन रोहिणी, तस्वीर शेयर कर यूं दिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें-Tejashwi Yadav Wedding: लाल जोड़े में दुल्हन, गोल्डन शेरवानी में तेजस्वी, अखिलेश यादव पत्नी के साथ पहुंचे

यह भी पढ़ें-ट्रैफिक जाम में फंसे तेजप्रताप, उधर Tejashwi Yadav ने पहना दी सगाई वाली अंगूठी, बीच सड़क गुस्सा हो गए बड़े भाई

यह भी पढ़ें-तेज प्रताप से पूछा Tejashwi Yadav की दुल्हन का नाम, तो चिढ़ गए..बोले-जेठ हूं छोटी बहू का नाम नहीं ले सकता हूं

तेजस्वी ने 44 हजार रिश्ते ठुकराए, क्योंकि हरियाणा की छोरी पर अटका रहा दिल..जानिए दोनों की लव केमिस्ट्री..

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की, कल दिल्ली में सगाई, जानें कौन है दुल्हनियां

तेजस्वी यादव बनने जा रहे दूल्हा, जानें लालू की सभी बेटियों का किनसे हुआ है ब्याह, कोई पायलट तो कोई है राजनेता

सामने आई तेजस्वी की होने वाली दुल्हनिया की तस्वीर, लालू यादव के दोस्त की भतीजी बनने जा रही उनकी बहू!