
Siwan Firecracker Blast: घर के अंदर थे 7 लोग... फिर शुरू हुए एक के बाद एक धमाके
बिहार के सीवान के आलमापुर गांव में पटाखों में आग लगने से मकान में भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में 4 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
बिहार के सीवान के आलमापुर गांव में शुक्रवार शाम एक मकान में रखे पटाखों में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हो गया। धमाके इतने तेज थे कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क तक जा गिरा।
सीवान के एसपी भारत सोनी के मुताबिक हादसे में फिलहाल 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया गया कि घटना के वक्त मकान में करीब 7 लोग मौजूद थे। मेडिकल टीम और पुलिस मौके पर रेस्क्यू में जुटी है और मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई गई है।
हादसे के बाद करीब दो घंटे तक रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। अब पुलिस यह भी जांच करेगी कि मकान में पटाखे रखने या बनाने के लिए वैध लाइसेंस था या नहीं।
इस वीडियो में जानिए सीवान के आलमापुर में हुए इस हादसे की पूरी कहानी, पुलिस ने क्या बताया और लाइसेंस को लेकर अब क्या जांच होगी।