झोपड़ी में जा घुसा ट्रक, चक्के के नीचे दब गए सो रहे तीन भाई-बहन, क्रेन की मदद से निकाला गया सभी का शव

Published : Jun 25, 2020, 08:17 AM IST
झोपड़ी में जा घुसा ट्रक, चक्के के नीचे दब गए सो रहे तीन भाई-बहन, क्रेन की मदद से निकाला गया सभी का शव

सार

इस हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हुई है। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क के सामने रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।  बताया जा रहा है कि इस हादसे में पिता समेत एक भाई और बहन सुरक्षित हैं।

भागलपुर ( Bihar) । तेज रफ्तार से जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस गई, जिससे सो रहे तीन भाई बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शव ट्रक के चक्के के अंदर ही दब गए थे, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। यह हादसा आज सुबह भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला अप्रोच रोड अंतर्गत जहान्वी चौक के पास की है।0 

यह है पूरा मामला
चंद्रदेव मण्डल का परिवार सड़क के किनारे ही झोपड़ी बनाकर रहता था और वहीं चाय-नाश्ता की दुकान चलाता है। आज सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे बनी इस झोपड़ी में जा घुसा। इस दौरान सो रही सूरज कुमार, (14), चंदा कुमारी (11) औक पूजा कुमारी (9) की कुचल जाने से मौके ही मौत हो गई। इस हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हुई है। सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क के सामने रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

सुरक्षित हैं पिता और दो बच्चे
हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शवों को कब्जे में लेकर प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पिता समेत एक भाई और बहन सुरक्षित हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Today: लखनऊ-प्रयागराज से भोपाल-इंदौर और रायपुर तक आग उगलता मौसम, जानिए कहां रहेगी राहत
IMD Weather: यूपी से मध्य प्रदेश तक झुलसाएगी गर्मी, 43°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने बताया कहां बरसेंगे बादल