अंडरगार्मेंट में छुपाकर रखे थे 2 करोड़ का सोना, गुवाहाटी से जा रहे थे दिल्ली, बिहार में गिरफ्तार

Published : Jul 16, 2020, 07:46 PM IST
अंडरगार्मेंट में छुपाकर रखे थे 2 करोड़ का सोना,  गुवाहाटी से  जा रहे थे दिल्ली, बिहार में गिरफ्तार

सार

दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया जब्त सोना म्यंमार का है, जो बांग्लादेश के रास्ते भारत में आता है। दिल्ली से नेपाल समेत पूरे देश में फैलाया जाता है। अधिकारियों ने बताया गिरफ्तार दोनों तस्कर हार्डकोर हैं। काफी पूछताछ में भी इनसे बहुत सारी जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन टीम काम कर रही है और पूरे तस्कर गिरोह का खुलासा करना डीआरआई का लक्ष्य है।

मुजफ्फरपुर (Bihar) । राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये गुवाहाटी से अंडरगार्मेंट में 2 करोड़ का सोना छुपाकर ले जा रहे थे। खबर थी ये सिलीगुड़ी से ये सोना का कंसाइनमेंट दिल्ली भेजा जा रहा है।

बाइक के हैंडल में भी छुपाए थे सोना
गुवाहाटी से सोना लेकर निकले दो तस्करों की तलाश करते करते डीआरआई पटना पहुंच गई। वहां मीठापुर बस स्टैंड में इन दोनों को दबोच लिया। दोनों तस्कर गुवाहाटी के ही रहने वाले हैं। तलाशी ली गई तो पता चला कि तस्करों ने अपने अंडर गारमेंट के अंदर सोने के बिस्किट छिपा रखे थे। इसके अलावा उनके पास एक बाइक था उस बाइक के हैंडल में भी सोने के बिस्किट रखे गए थे। डीआरआई अधिकारियों ने बताया है कि बरामद सोने की कीमत करीब दो करोड़ रुपए है।

दिल्ली से पूरे देश में होती है बिक्री
दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया जब्त सोना म्यंमार का है, जो बांग्लादेश के रास्ते भारत में आता है। दिल्ली से नेपाल समेत पूरे देश में फैलाया जाता है। अधिकारियों ने बताया गिरफ्तार दोनों तस्कर हार्डकोर हैं। काफी पूछताछ में भी इनसे बहुत सारी जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन टीम काम कर रही है और पूरे तस्कर गिरोह का खुलासा करना डीआरआई का लक्ष्य है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Environment: बिहार का ग्रीन कवर 6% से बढ़कर 15% हुआ, CM सम्राट चौधरी ने बताए विकास के आंकड़े
पटना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट: फिर गांववालों ने जो किया वह गजब था, Watch Video