शादी में हो रही देर को बर्दाश्त न कर सके होने वाले पति- पत्नी, घर से हुए फरार, ऐसे फंसे मुश्किल में

होने वाली पत्नी से मिलने की बेकरारी ने एक युवक को मुजरिम बना दिया। दरअसल युवक को पत्नी से मिलने की जल्दी इस कदर थी कि शादी के पहले ही वह अपनी होने वाली पत्नी के साथ फरार हो गया।

Ujjwal Singh | Published : Dec 4, 2022 1:01 PM IST

छपरा( Bihar).  होने वाली पत्नी से मिलने की बेकरारी ने एक युवक को मुजरिम बना दिया। दरअसल युवक को पत्नी से मिलने की जल्दी इस कदर थी कि शादी के पहले ही वह अपनी होने वाली पत्नी के साथ फरार हो गया। अब उसके खिलाफ पत्नी के घर वालों ने FIR दर्ज करवाई है।

मामला बिहार के छपरा का है। यहां के राम रुद्रपुर गांव की रहने वाली संध्या की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बोल बम साहनी के साथ तय हुई थी। सगाई की रस्म पूरी हो चुकी थी। लिहाजा दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में जुटे थे। शादी की डेट अगले साल तय थी। लिहाजा संध्या और बोलबम के बीच रोज लंबी बातचीत होती थी। प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ गया कि बोलबम को अब एक पल भी संध्या के बिना रहना गवारा नहीं था। लिहाजा दोनों ने एक प्लान बनाया और संध्या बिना कुछ बोले घर से फरार हो गई। उसे उसका होने वाला पति बोल बम साहनी अज्ञात जगह पर लेकर चला गया।

Latest Videos

दर्ज हुआ केस तो उतरा प्यार का भूत
शादी वाले घर में लड़की के अचानक गायब होते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया।  पुलिस खोजबीन में लगी ही थी कि घर वालों को पता चला कि सन्ध्या अपने होने वाले पति के साथ ही गई है। तब परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक थाने में केस दर्ज हो चुका हो चुका था।

पुलिस ने करा दी दोनों की शादी
मामले में पानापुर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और लड़की को बरामद कर लिया। लेकिन दोनों अलग रहने को तैयार नहीं हुए। लिहाजा पुलिस ने भी दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। दोनों के स्वजनों की सहमति से स्थानीय पुलिस की देखरेख में ठाकुरबाड़ी मंदिर में शादी कराई गई। शुक्रवार की रात पानापुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में स्थानीय थाने की पुलिस, दोनो पक्षों के परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनो की शादी संपन्न करायी गई।

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका