शादी के दो साल बाद सफेद हो गए पत्नी के बाल तो नाराज हुआ पति, रचाने गया दूसरी शादी तो हो गया ये कांड

Published : Nov 30, 2022, 08:46 AM ISTUpdated : Nov 30, 2022, 11:38 AM IST
शादी के दो साल बाद सफेद हो गए पत्नी के बाल तो नाराज हुआ पति, रचाने गया दूसरी शादी तो हो गया ये कांड

सार

सारण जिले में एक शख्स शादी के दो साल बाद ही दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। इसी बीच पहली पत्नी को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

सारण(Bihar).  कहते हैं पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन बिहार के सारण जिले में एक शख्स शादी के दो साल बाद ही दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। इसी बीच पहली पत्नी को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामले को शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र निवासी बबिता देवी की शादी दो साल पहले बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला निवासी पंकज साह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच छोटी- छोटी बात को लेकर अनबन होने लगी। लेकिन घर के बड़े बुजुर्गों ने दोनों के बीच सुलाह करा मामले को शांत कराया। लेकिन शादी के दो साल बाद ही बबिता के बाल सफेद होने लगे, ये बात पति पंकज को इतनी नागवार गुजरी कि उसने घर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

पति रचा रहा था दूसरी शादी
पत्नी से आए दिन हो रहे विवाद के बाद रविवार शाम पति पंकज  मंदिर में चुपचाप अपनी दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पत्नी बबिता को दे दी और वो अपने पिता के साथ मौके पर पहुंच गई और पति लताड़ लगाने लगी। मंदिर में हंगामा होता देख पति पंकज समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए।

पत्नी ने लगाए गम्भीर आरोप
पत्नी ने बताया कि उसका पति सफेद बाल को लेकर ताने मारता और किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करता है। जिसकी शिकायत बबिता ने पूर्व में सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने भी दोनों के बीच समझौता करवाया था। बबिता ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि गर्भपात कराने के लिए रसगुल्ले और चावल में दवा मिलाकर खिलाने की कोशिश भी की गई। जब उसने यह खाने से इंकार कर दिया तो उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट भी की और उसे जबरन मायके भेज दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें...

एक लड़के की थीं 5 गर्लफ्रेंड्स, मेले में मिलीं एक साथ तो हुआ कुछ ऐसा- इन्हीं पर घूम गई सभी की नजरें

पति था जेल में बंद, पत्नी के साथ गंदी हरकत करता था पड़ोसी, फिर हुआ ऐसा जिसने उड़ा दिए लोगों के होश

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट
एक Reel और सीधे 3 लाख रुपये! बिहार सरकार का ऐलान सुन कंटेंट क्रिएटर्स की हो गई मौज!