Ajab Prem ki Gajab Kahani प्रेमी के साथ पंजाब में ऐश कर रही थी महिला, पति उसकी हत्या के आरोप में था जेल में

बिहार में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा व बिल्कुल फिल्मी मामला सामने आया है। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में सजा काट रहा था, वह महिला अपने प्रेमी के साथ पंजाब में आराम से रह रही थी। 

Dheerendra Gopal | Published : May 2, 2022 7:42 PM IST

मोतीहारी। अक्सर फिल्मों में यह देखने को मिलता है कि कोई हत्या का स्वांग रच विदेश भाग जाता है और किसी निर्दोष को उस फर्जी हत्याकांड में फंसा देता है। बिहार के मोतीहारी जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवती अपने प्रेमी के साथ पंजाब में रह रही थी और पति उसकी हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे सजा भुगत रहा। कहानी थोड़ी फिल्मी है लेकिन है असली। 

छह साल पहले हुई थी महिला की शादी

शांति देवी की शादी 14 जून 2016 में मोतीहारी जिले के लक्ष्मीपुर के रहने वाले दिनेश राम के साथ हुई थी। शादी के करीब छह साल बाद महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। बीते 19 अप्रैल को वह चुपके से प्रेमी के साथ पंजाब निकल गई। 

महिला गायब हुई तो पीहर वालों ने दहेज हत्या का केस कर दिया

जब महिला घर से लापता हुई तो उसके अचानक से गायब होने की सूचना उसके पीहर वालों को हुई। पीहरवालों ने थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप पति पर ही लगा दिया। इन लोगों ने तहरीर देकर यह कहा कि वह दहेज के लिए उत्पीड़न करता था और अब हत्या कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद महिला के पति को गिरफ्तार कर पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। 

महिला के पिता योगेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2016 में हुई थी। 19 अप्रैल को उनको सूचना मिली कि उनकी बेटी घर से लापता है। मैं तत्काल उसके ससुराल पहुंचा, उसे हर संभावित जगह खोजा लेकिन नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल उनकी बेटी को दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया था। ससुराल पक्ष के लोग पचास हजार रुपये और एक बाइक की डिमांड करते थे। इसके बाद उन्होंने दामाद के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया।

पुलिस ने तकनीक का उपयोग किया और फिर...

हालांकि, पति को गिरफ्तार करने के बाद मामले की विवेचना शुरू हुई। पुलिस को कुछ सबूत मिले जिससे लगा कि महिला की हत्या नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसका लोकेशन पंजाब में मिला। फिर तो पूरा मामला खुलते देर न लगी। पुलिस ने पता लगाया तो चौकाने वाला सच सामने आया। जिस महिला की हत्या के आरोप में पति जेल की सजा काट रहा है वह महिला अपने प्रेमी के साथ पंजाब के जालंधर में रह रही थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और महिला को ढूंढ़ निकाला। 

 

Share this article
click me!