नपुसंक कहते हुए मायके चली गई पत्नी, मनाने ससुराल पहुंचा पति, फिर हुआ कुछ ऐसा, चीख पड़ा परिवार

पिछले साल ही जवाहर और नीलू की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही नीलू और जवाहर में तनाव रहता था। बार-बार पत्नी अपने मायके चली जाती थी, जिससे जवाहर नाराज हो जाता था। बाद में पता चला कि नीलू ने जवाहर पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है, जिसे लेकर बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत भी बुलाई।

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2020 3:25 AM IST / Updated: Jul 24 2020, 08:58 AM IST

सासाराम (Bihar) । पति को नपुसंक बताते हुए पत्नी मायके चली गई। जिसे घर लाने के लिए उसका पति ससुराल पहुंचा। लेकिन, संदिग्ध हाल में उसकी लाश एक पोखरे से बरामद हुए। वहीं, मृतक के पिता ने बेटे के पत्नी, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सासाराम के दिनारा थाना अंतर्गत इंदौर गांव का है। 

यह है पूरा मामला
करगहर के पहाड़ी निवासी जवाहर पाल की पत्नी नीतू देवी अपने पति पर नामर्द होने का आरोप लगाती थी। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई। पिछले दिनों जवाहर अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया हुआ था। जिसका अब शव ससुराल स्थित एक पोखरे से बरामद किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस भी जता रही ये आशंका
मृतक के पिता ने इस संबंध में जवाहर की पत्नी नीतू देवी, सास और ससुर विजय पाल पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने फिलहाल त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान भी हैं। इससे अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि कहीं न कहीं हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।

1 साल पहले हुई थी शादी, कई बार हो चुकी थी पंचायत
पिछले साल ही जवाहर और नीलू की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही नीलू और जवाहर में तनाव रहता था। बार-बार पत्नी अपने मायके चली जाती थी, जिससे जवाहर नाराज हो जाता था। बाद में पता चला कि नीलू ने जवाहर पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है, जिसे लेकर बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत भी बुलाई। जिसमें निर्णय हुआ है कि नीलू अपने ससुराल आ जाए, जिसके बाद जवाहर अपनी पत्नी को लाने पिछले दिनों ससुराल गया, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।

Share this article
click me!