ट्रैक पर तेजी से आ रही थी ट्रेन, पटरियों पर दो बच्चों के साथ लेटी थी महिला, फिर मसीहा बन पहुंचे ये लोग

एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आई और तुंरत पटरियों पर लेट गई।

Ujjwal Singh | Published : Nov 3, 2022 1:54 AM IST

जहानाबाद( Bihar)-  बिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यहां तेजी से आ रही ट्रेन के सामने एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आई और तुंरत पटरियों पर लेट गई। वहां मौजूद कुछ लोगों की उस पर निगाह गई तो उसे बचाने दौड़े, कड़ी मशक्कत के बाद महिला और उसके बच्चों को बचाया जा सका।

घटना जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के पास गुमटी की है। यहां सामने ट्रेन आ रही थी और पटरी पर महिला अपने दो बच्चे के साथ लेटी थी। लेकिन तभी मसीहा बनकर कुछ लोग वहां पहुंच जाते हैं और महिला को किसी तरह से रेलवे ट्रैक से हटा कर उसकी जान बचा लेते हैं।

Latest Videos

स्टेशन के पास ही रहती है महिला
खुदकुशी पर आमादा महिला रेलवे स्टेशन जहानाबाद के ही करीब स्थित गांव गांव ढोरहारी बिगहा की रहने वाली है। उसके दो बच्चे हैं। पति राजबल्लभ यादव नशे का आदी है। जिसके कारण उसका आए दिन पति से विवाद होता था। पति उसे मारता- पीटता भी था। इसी से तंग आकर उसने खुदकुशी करने की कोशिस की।

रेलवे पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के बाद सूचना GRP को दी गई। GRP महिला को उसके बच्चों के साथ थाने लाई। जहां पूछताछ के बाद कई अहम बातें सामने आई। पुलिस ने महिला के पति को भी थाने बुलवाया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला