आर माधवन को मिला बेटी की उम्र की लड़की से शादी का प्रपोजल

Published : Jul 25, 2019, 01:01 PM ISTUpdated : Jul 25, 2019, 02:39 PM IST
आर माधवन को मिला बेटी की उम्र की लड़की से शादी का प्रपोजल

सार

आर माधवन बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' है।

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आर माधवन 49 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब है। वे अपनी गर्ल फैन्स के लिए आज भी चॉकलेटी ब्वॉय हैं। ऐसे में उन्हें 18 साल की एक फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया है। जिसके बाद इसकी चर्चा पूरे जहां में शुरू हो गई। 

एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

आर माधवन ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'एडिटिंग में बड़ा मजा आता है। मैंने इसे बहुत इंजोय किया। लंबी यात्रा खत्म हुई और यकीनन काफी बूढ़ा लगने लगा हूं।'  इनके इस पोस्ट के बाद फैन ने लिखा, "क्या मेरा 18 साल का होना गलत है और मैं आपसे शादी करना चाहती हूं।" इसका जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, "हा हा हा गॉड ब्लैस यू...तुम्हें कोई अच्छा इंसान मिल जाएगा।"

यह भी पढ़ें...प्रिया प्रकाश का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- किस मंदिर में अगरबत्ती जलाए थे भाई

बतौर डायरेक्टर कर रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू 

आर माधवन बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' है। इसे उन्होंने तय समय से पहले पूरा कर लिया है। इसकी शूटिंग कई देशों में की गई है। इसमें साउथ सिनेमा से लेकर हॉलीवुड के कई एक्टर्स देखने के लिए मिलेंगे। यह फिल्म वौज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। यह इसरो के वरिष्ठ अधिकारी हैं। 1994 में उन पर जासूसी के झूठे आरोप लगे थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन पर लगे आरोप गलत साबित हुए थे।

यह भी पढ़ें...टीवी शो 'एफ आई आर' की 'चंद्रमुखी चौटाला' की बिकिनी में तस्वीरें वायरल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ramayana Worldwide Collection: 'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, 11 दिन में कमा डाले इतने करोड़
Ramayana: कौन है यह एक्टर, जिसने रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी 'रामायणम्' में किए 7 रोल?