प्रिया प्रकाश वॉरियर इन दिनों 'श्रीदेवी बंगलो' की शूटिंग में बिजी हैं।

मुंबई. ब्लिंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे सिनेमेटोग्राफर सीनू सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही हैं। ब्लिंक गर्ल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

फैंस कर रहे कमेंट्स 

प्रिया प्रकाश की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग 7 मिलियन से भी ज्यादा है। इनके वीडियो को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'प्रिया ऐसा मत करो मर जाऊंगा' वहीं दूसरे ने लिखा, 'लंगूर के हाथ में अंगूर', तीसरे ने लिखा, 'किस मंदिर में अगरबत्ती जलाए थे भाई' ऐसे कई तरह के फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े...मिस्ट्री गर्ल संग डांस करते दिखे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड में इस फिल्म से कर रही हैं डेब्यू

प्रिया प्रकाश वॉरियर इन दिनों 'श्रीदेवी बंगलो' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वे श्रीदेवी का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स ने टीजर की जमकर आलोचना भी की थी।

यह भी पढ़े...आर माधवन को मिला बेटी की उम्र की लड़की से शादी का प्रपोजल, ऐसा था रिएक्शन