- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मिस्ट्री गर्ल संग डांस करते दिखे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, वायरल हुई तस्वीर
मिस्ट्री गर्ल संग डांस करते दिखे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, वायरल हुई तस्वीर
कुछ यूजर्स तो सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या लंदन वाली आर्यन खान की यही गर्लफ्रेंड है ?
| Published : Jul 25 2019, 11:40 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
14
)
मुंबई. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सोशल मीडिया पर कुछ पर्सनल फोटोज वायरल हो रही है। इसमें वे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इनकी फोटोज को बहन सुहाना खान के फैन पेज पर शेयर की गई है।
24
फोटोज के साथ कैप्शन लिखा गया, बेबी, "मैं तुम्हें अपनी बाहों में भरकर डांस कर रहा हूं।" इसके साथ ही यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या लंदन वाली उनकी यही गर्लफ्रेंड है ? इसके साथ ही कुछ तो उन्हें गर्लफ्रेंड ना बनाने की भी नसीहत दे रहे हैं।
34
आर्यन खान लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। यहां से बीते दिनों खबर आई थी कि वे एक ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं। उन्हें उससे प्यार भी हो गया है। खबरों के मुताबिक आर्यन की इस खास दोस्त की मुलाकात उनकी मां गौरी खान भी कर चुकी हैं।
44
आर्यन खान ने हाल ही में बॉलीवुड में बतौर वॉइस आर्टिस्ट डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म 'द लायन किंग' में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है। इसमें उनके साथ मुफासा की आवाज शाहरुख खान ने दी है। दोनों ही की आवाज लगभग एक जैसी है।