Mookuthi Amman 2 का टीजर आउट, रोंगटे खड़े कर देगा नयनतारा का महाकाली अवतार
नयनतारा की ‘मूक्कुथी अम्मन 2’ 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर 14 सितंबर को रिलीज हो गया है। इस मूवी में अदाकारा महाकाली के अवतार में दिखेंगी। दिवाली पर फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायणम्’ से होगा।

'टॉक्सिक' में नयनतारा एक बोल्ड किरदार में नजर आई थीं। अब वो महाकाली रूप में पर्दे पर दिखने की तैयारी में हैं। वो फिल्म ‘मूक्कुथी अम्मन 2’ में नजर आएंगी। मूवी कब रिलीज होगी, उसके बारे में ऑफिशियल जानकारी भी सामने आ गई है।

‘मूक्कुथी अम्मन 2’ का टीजर आउट
‘Mookuthi Amman 2’ के मेकर्स ने 14 सितंबर को फिल्म का नया टीजर जारी करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया। फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
नयनतारा निभाएंगी महाशक्ति का किरदार
फिल्म के टीजर का नाम ‘Rise of Mahasakthi’ रखा गया है। इसमें नयनतारा एक शक्तिशाली देवी के अवतार में नजर आ रही हैं। टीजर से संकेत मिलता है कि कहानी में महाशक्ति एक राजकुमार की रक्षा करती दिखाई देंगी। फिल्म में बड़े स्तर पर विजुअल इफेक्ट्स और धार्मिक-फैंटेसी तत्व देखने को मिलेंगे।
‘Ramayana’ से होगा मुकाबला
नयनतारा की मूवी Mookuthi Amman 2 का मुकाबला रणबीर कपूर के 'रामायणम्' से होगी। दोनों ही मूवी 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़ें: Kajal Aggarwal New Movie: काजल अग्रवाल ने किया नयनतारा को रिप्लेस, बनी 25 साल बड़े स्टार की हीरोइन!
पहले पार्ट से कितनी अलग है फिल्म?
‘Mookuthi Amman’ का पहला पार्ट 2020 में रिलीज हुआ था और इसमें नयनतारा ने देवी का किरदार निभाया था। पहली फिल्म फैंटेसी-कॉमेडी ड्रामा थी, जबकि सीक्वल के टीजर में ज्यादा गंभीर, भव्य और धार्मिक कहानी की झलक देखने को मिली है। इस बार फिल्म को थिएटर में रिलीज किया जा रहा है और इसे कई भारतीय भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।
और पढ़ें: यश-कियारा की 'टॉक्सिक' OTT पर आने को तैयार, सामने आई तारीख और प्लेटफॉर्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।